महिला हूं माल नहीं! उद्दव की शिवसेना यूबीटी के सांसद के बयान पर आगबबूला हुईं शाइना एनसी
Maharashtra assembly election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के साथ जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। शिव सेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी पर ऐसी टिप्पणी कर दी है कि जिस पर शाइना आगबबूला हो चुकी हैं।
महाराष्ट्र की मुंबादेवी निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना शिंदे ने उद्धव की शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने विदेशी माल कहा है, जिस पर शाइना शिंदे भड़क उठी हैं।

भाजपा छोड़ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुकी हैं शाइना
बता दें मशहूर फैशन डिजाइनर और भाजपा की दिग्गज नेता शाइना एनसी ने इसी सप्ताह विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा छोड़ एकनाथ शिंदे की शिवसेना ज्वॉइन की है और एकनाथ शिंदे ने उन्हें मुंबा देवी सीट से उम्मीदवार बनाकर उतारा है। इस सीट पर शाइना का मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा उम्मीदवार अमीन पटेल से होगा।
चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ शिंदे की शिवसेना ज्वाॅइन करने पर विपक्षी गठबंधन में शामिल उद्धव ठकरे की शिवसेना के सांसद सांवत ने शाइना एनसी पर टिप्पणी की है।
सावंत ने शाइना पर क्या की टिप्पणी?
शिव सेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने शाइना एनसी पर कटाक्ष करते हुए 'विदेशी माल' कहा था। सावंत ने कहा हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता है। हमारे यहां ओरिजनल माल चलता है और कांग्रेस के अमीन पटेल ओरिजनल उम्मीदवार हैं।
विदेशी माल कहने पर भड़की शाइना ने दिया करारा जवाब
शाइना एनसी ने कहा जब आप एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते, जो एक सक्षम है, प्रोफेशनल है और राजनीति में आती है। ऐसी महिला के लिए माल जैसे शब्दों का इस्तेमाल महाविनाश अघाड़ी के नेता अरविंद सावंत करते हैं। इससे ना केवल उनकी मानसिकता प्रकट होती है बल्कि वहां मौजूद कांग्रेस के उम्मीदवार अमीन पटेल की महिलाओं के प्रति सोच उजागर हो गई है। क्योंकि जब चुनाव प्रचार में सावंत ये टिप्पणी की तब उस पर वहां मौजूद अमीन पटेल हंस रहे थे। इसके साथ ही शाइना ने कहा मैं इन सबके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी।
जनता उसे बेहाल कर देगी
इसके साथ ही शाइना एनसी ने उद्धव की शिवसेना और सांसद पर तंज कसते हुए कहा इसलिए आपका जो हाल,वो हाल है। अब जो आप बेहाल हुए हैं वो सब इसी वजह से हुआ है क्योंकि आपने महिला को माल कहा है, मैं उस नेता के खिलाफ कार्यवाही करूं या नहीं, जनता उसे बेहाल कर देगी।
#WATCH | Mumbai: On Shiv Sena (UBT) leader Arvind Sawant's 'imported maal' remark, Shiv Sena leader Shaina NC says, "On one side there is Eknath Shinde's Ladki Behan Yojana, on the other side there is Prime Minister's Ujjwala, Mudra Banking, Housing Scheme, where women are… https://t.co/ASksHmuLak pic.twitter.com/uWirkS7SST
— ANI (@ANI) November 1, 2024
शाइना ने क्यों छोड़ी भाजपा
गौरतलब है कि मुंबा देवी विधानसभा सीट महायुति में सीट बंटवारे में शिंदे वाली शिवसेना के खाते में आई। सीटों के बंटवारे के बाद ही मुंबा देवी से चुनाव की तैयारी कर रही शाइना शिंदे ने भाजपा छोड़ी और शिवसेना ज्वॉइन की। जिसको लेकर विपक्षी शिवसेना के सांसद सावंत ने ये विदेशी माल वाली टिप्पणी की। जिसके बाद राजनीति गरमाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications