Mumbai Rains: नवी मुंबई में फंसे 120 लोग बचाए गए, IMD ने जारी किया Red Alert
मुंबई, 19 जुलाई। मायानगरी मुबंई में भारी बारिश ने कहर बरपाया है, बीते दो दिनों से यहां की हालत बहुत ज्यादा खराब है, जिसकी वजह से यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कल यहां पर दो अलग-अलग इलाकों में बारिश के बीच दीवार ढहने की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं एक बार फिर से मुंबई में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है और इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की है कि वो बिना जरुरत घर से बाहर ना निकलें।
Recommended Video

120 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण नवी मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी और लोग फंस गए थे लेकिन दमकल टीम ने अपनी सुझबूझ से 120 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया,जिसमें 78 महिलाएं शामिल थीं।

अगले 5-6 दिन कर्नाटक में भी भारी बारिश होगी
आईएमडी ने कहा है कि मुख्य समुद्र तल पर एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट से कर्नाटक तट की ओर बढ़ रही है। इसलिए इसका असर कर्नाटक में भी होगा और अगले 5-6 दिन कर्नाटक में भी भारी बारिश होगी। इसलिए यहां भी अलर्ट जारी है।

भारी से भारी बारिश की आशंका
ये तो था मुंबई का हाल लेकिन देश के दूसरे राज्यों ने भी कहर बरपा दिया है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार के कुछ हिस्सों में तीव्र हवा का संवहन बना हुआ है, जिससे स्पष्ट है कि इन राज्यों में अगले 24 घंटों के अंदर भारी से भारी बारिश की आशंका है।

उत्तरकाशी में बादल फटा
तो वहीं हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है। यहां के उत्तरकाशी में बादल फटा है, जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है, विभाग ने आज भी यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications