Mumbai Weather forecast: भारी बारिश से बेहाल मुंबई, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया, Orange Alert जारी

Mumbai Rains forecast: भारी बारिश ने एक बार फिर से मुंबई में कहर बरपाया है। आज तड़के से लगातार हो रही बारिश के कारण मायानगरी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई जगहों पर जलजमाव होने की वजह से आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह से यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 24 जुलाई तक यहां पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

Mumbai Weather forecast

आईएमडी ने लोगों के बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है तो वहीं उन्होंने मछुआरों से भी कहा है कि वो अगले 24 घंटे तक समुद्र की ओर ना जाएं। मालूम हो कि बीते एक हफ्ते से मुंबई में बारिश का दौर जारी है, जब भी यहां तेज बरसात होती है तो यहां पर स्थिति ऐसी ही हो जाती है, फिलहाल लोग सड़कों पर भरे पानी से जूझ रहे हैं।

बारिश के कारण लोकल ट्रेनों के ट्रैक पर भी पानी भर गया है जिसकी वजह से मुंबई की लाइफलाइन की रफ्तार भी स्लो हो गई है। यही नहीं खराब मौसम के कारण अमृतसर से मुंबई (ATQ-BOM) जाने वाली फ्लाइट UK696 को अहमदाबाद (AMD) डायवर्ट कर दिया गया था।

मुंबई, रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

आपको बता दें कि आज मुंबई, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर अंबरनाथ, अंबाजोगाई, अकोला, अहमदनगर, लातूर, अहेरी, मुंबई, पुणे, सोलापुर, नासिक, गडचिरोली, गोंदिया, कोल्हापुर, नागपुर और नांदेड़ में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका है और इसी वजह से यहां पर येलो अलर्ट जारी है।

इसके अलावा दिल्ली, यूपी , एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश की उम्मीद है तो वहीं कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा में मौसम खराब है और यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए बोला गया है और चेतावनी जारी की गई है कि वो सभी लोग अपने सेहत का ख्याल रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+