"हम क्या करें? मुल्क छोड़ दें?" औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी ने अब वक्फ बिल पर दिया बड़ा बयान
Waqf Amendment Bill: केंद्र सरकार ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया है। सदन में वफ्फ संशोधन विधेयक को लेकर दो धड़ों में बंटे हुए हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के राजनेता लोकसभा में इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने वक्फ बिल को लेकर बड़ा बयान दे डाला है।
याद रहे अबू आजमी समाजवादी की वो ही विधायक हैं, जिन्होंने पिछले दिनों मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी, जिस पर महाराष्ट्र में जमकर हंगामा हुआ था। वहीं अब जब वक्फ विधेयक सदन में पेश किया गया है तो अबू आजमी ने इसको लेकर विवादित बयान दे डाला है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

अबू आजमी ने वक्फ बिल को लेकर असली और नकली मुस्लिम के बीच के अंतर को बताते हुए विधेयक के समर्थकों पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की शिवसेना यूबीटी प्रमुख से अपील की है कि वो और एनडीए में शामिल सेक्युलर लोग इस बिल को पास ना होने दें।
"वक्फ बिल का साथ देने वाले नकली मुसलमान"
आजमी ने कहा जो वक्फ संशोधन बिल का साथ दे रहे हैं वो नकली मुसलमान हैं। जो असली मुसलमान है वो वक्फ बिल के खिलाफ खड़ा है। ये दुनिया रहने तक ये जमीन अल्लाह के नाम पर रहेगी, जो कमी होगी उसको सुधारना चाहिए, क्या पूरा कानून ही बदल देंगे?
"मुसलमानों को खत्म कर देना"
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने आगे कहा "जिनके हाथ में सरकार है, उनकी आदत है मुसलमानों को बेइज्जत करना, तबाह करना और खत्म कर देना। आजमी ने कहा मुसलमानों को बेइज्जत और तंग करने करने के लिए सीए और एनसीआर के मुद्दें लाएं। वो हमारे लिए रास्ते में कंकड़ और दूसरों के फूल बिछाते हैं।"
"हम क्या करें? मुल्क छोड़ दें?"
वक्फ बोर्ड विधेयक पर गुस्सा जताते हुए अबू आजमी ने कहा "हम क्या करें? मुल्क छोड़ दें, जहर देकर मार दो हमको। इसके साथ ही आजमी ने आरोप लगाया कि ये लोग ऑल इंडिया पर्सनल लॉ को खत्म करना चाहते हैं ताकि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर सकें।"
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की दहाड़- वक्फ बोर्ड हो या कोई मंदिर की संपत्ति, मैं किसी को छूने नहीं दूंगा
"कोई मुसलमान इस विधेयक को तब तक नहीं मानेगा जब तक..."
अबू आजमी ने कहा "देश का कोई मुसलमान इस विधेयक को तब तक नहीं मानेगा जब तक मुस्लिम पर्सनल बोर्ड इसको नहीं मानेगा। उन्होंने कहा भारत सरकार इसे ले तो आएगी लेकिन हम इसे नहीं मानेंगे, जो भी हमारे बस में होगा हम लोग वो सब करेंगे। हम हमारी जमात से बात करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications