Video:छेड़छाड़ से बचाने वाले दो लड़कों को कोरियाई YouTuber गर्ल ने स्पेशल अंदाज में कहा Thankyou
कोरियाई YouTuber गर्ल के साथ मुंबई के एक पार्क में कुछ लोगों ने यौन उत्पीड़न किया था जिसके बाद दो लड़कों ने उसे बचाया था। सुरक्षित बचने के बाद कोरियाई YouTuber ने लड़कों के साथ लंच किया और उनके साथ वीडियो शेयर किया।

मुंबई में एक कोरियाई पर्यटक जो कि एक YouTuber भी है, वो मुंबई की सड़क पर शूट कर रही थी तब कुछ लोगो ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए यौन उम्पीड़न किया। लड़की को बचाने के लिए दो लड़के सामने आए और उसकी मदद कर सुरिक्षत बचाया। मुंबई में उन दो युवकों की वजह सुरक्षित बचने वाली YouTuber गर्ल ने उन्हें स्पेशल अंदाज में थैंक्यू कहा है और उनके साथ एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

आदित्य और अथर्व ने विदेशी मेहमान की बचाई इज्जत
ये दक्षिण कोरिया की एक युवा YouTuber ह्योजियोंग हैं जिसका मुंबई में एक सड़क पर यौन उत्पीड़न किया गया, जब वह लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थी तब उसके साथ कुछ लोगों ने छेड़ते हुए यौन सोषण किया था। तभी अपने शहर में आई विदेशी मेहमान को बचाने के लिए आदित्य और अथर्व पहुंच गए और उन्होंने लड़की को सुरक्षित बचाया।

इज्जत बचाने वाले लड़कों को किया स्पेशल अंदाज में थैंक्यू
YouTuber ह्योजियोंग धन्यवाद देने के लिए ये लड़की युवाओं को रेस्टरां में बुलाया और उनके साथ लंच किया। इसके साथ ही जो वीडियो शेयर किया उसने कैप्शन में लिखा दो भारतीय हैंडसम के साथ लंच। वीडियो में लड़की बहुत खुश नजर आ रही है और दोनों युवा लड़की द्वारा इस स्पेशल अंदाज में सम्मानित होकर गर्व से गदगद दिख रहे हैं।

जानें पूरा मामला, जिसका वीडियो यूट्यूबर ने बाद में शेयर कर दिया था
दरअसल, मुंबई में लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान यहां के सुश्री पार्क में लड़की के साथ छेड़खानी हुई थी। जिसका वीडियो उनसे अपलोड कर दिया था। वीडियो में आरोपी उनके विरोध करने के बावजूद उनके करीब आया और उनका हाथ पकड़कर जोर जबदस्ती करने लगा। जैसे ही वो आगे बढ़ती है बाइक पर एक अन्य व्यक्ति के साथ फिर से दिखाई देता है और उसे गंदी तरीके से छेड़ता है। तभी उन लड़को ने उसे बचाया। YouTube पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कोरियाई ट्यूरिस्ट कहती सुनाई दे रही है कि , "मेरा नाम ह्योजियोंग है और मैं दक्षिण कोरिया से हूं। मुंबई में मुझ पर हमला किया गया था। यह वीडियो है।"

वीडियो वायरल होने पर मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों किया गिरफ्तार
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई भारतीयों ने मुंबई पुलिस से पर्यटक को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद दो आरोपियों मोबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी (20) को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया।
Finally meeting with Indian heroes💜
— Mhyochi in 🇮🇳 (@mhyochi) December 2, 2022
Be my guess for the lunch today! pic.twitter.com/Um3lOeeciT












Click it and Unblock the Notifications