मुंबई में 2 जगहों पर सैकड़ों लोगों को लगा फर्जी टीका, पोल खुलने के बाद 4 गिरफ्तार

मुंबई, 18 जून: पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस मुश्किल वक्त में भी कुछ लोग धोखाधड़ी से बाज नहीं आ रहे हैं। अब मुंबई के कांदिवली इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी के लोगों ने पुलिस के पास वैक्सीन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके मुताबिक एक वैक्सीन सप्लायर ने सैकड़ों लोगों को फर्जी टीका लगाकर लाखों ले लिए। हालांकि मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Mumbai की Housing Society में लोगों को लगाई कोरोना की नकली वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra

    जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला करीम मुंबई में रहता था। वैक्सीन की धोखाधड़ी में वो भी शामिल था। जब उसको लगा कि अब उसकी पोल खुल चुकी है, तो वो मुंबई से भाग गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर वैक्सीन को लेकर बीएमसी ने जांच के आदेश दिए थे। पुलिस उसी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाउसिंग सोसायटी वालों के मुताबिक एक डोज का दाम 1260 रुपये था, ऐसे में कैंप लगाने वालों को 5 लाख के करीब भुगतान किया गया है।

    वहीं दूसरी ओर मैचबॉक्स पिक्चर्स में भी इसी तरह की धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज करवाया है। इसमें भी वही लोग शामिल हैं, जो हाउसिंग सोसाइटी वाले मामले में शामिल थे। शिकायत के मुताबिक कंपनी के 150 कर्मचारियों और उनके परिजनों को 20 मई को कोविशील्ड की पहली डोज दी गई, लेकिन उन्हें सर्टिफिकेट नहीं मिला। कैंप लगाने वाले बैकलॉग में दिक्कत होने का बहाना बनाकर भाग गए। लोगों को तब शक हुआ जब किसी को भी वैक्सीन लेने के बाद बुखार, बदन दर्द जैसी दिक्कत नहीं हुई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। साथ ही कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी अभी तक इस मामले में हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+