Maharashtra Election Result 2024: महायुति की जीत पर गदगद हुए सीएम योगी, बोले- 'एक हैं तो सेफ हैं'

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। जबकि एमवीए के कैंडिडेट मुंबई, मराठवाड़ा समेत पूरे महाराष्ट्र में कई सीटों पर पीछे चल रहे हैं। रूझानों की बात करें तो महायुति की बढ़त 200 सीटें पार कर गई है, वहीं कांग्रेस की बढ़त 60 से भी कम सीटों पर हैं। महायुति को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। ऐसे में बीजेपी नेताओं में उत्साह है। महाराष्ट्र चुनाव परिणामों को लेकर यूपी के सीएम व दिग्गज बीजेपी नेता योगी आदित्यानाथ ने जीत का श्रेय बीजेपी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र फिर एक बार महायुति की सरकार बनने जा रही है। महायुति के आगे महाविकास अघाड़ी कहीं नहीं टिकी और 288 में सिर्फ 55 सीटें ही जुटा पाई। महायुति को 223 सीटें मिली हैं। गठबंधन की इस बड़ी जीत पर सीएम एकनाथ शिंदे ने तमाम मतदाताओं का धन्यवाद किया है। हालांकि सीएम फेस को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस की सीएम फेस के लिए दावेदार मजबूत मानी जा रही है। इस बीच बीजेपी में जबरदस्त उत्साह है। पूरे महाराष्ट्र में ढोल नगाड़ों की धुन के साथ बीजेपी वर्कर थिरक रहे हैं और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

CM Yogi over Maharashtra Result

सीएम योगी ने कहा- एक हैं तो 'सेफ' हैं
महाराष्ट्र में महायुति की जीत पूर सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है। महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा जनता-जनार्दन का अभिनंदन! एक हैं तो 'सेफ' हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+