कौन हैं कपिल पाटिल? जिन्होंने कहा- वक्त पर नहीं जागे हम, तो तिरंगे पर चांद दिखाई देगा
Union Minister Kapil Patil, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल के एक बयान में हंगामा खड़ा कर दिया है। महाराष्ट्र के भिवंडी में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर हम नहीं जागे तो एक दिन तिरंगे पर चांद होगा और जाग गए तो चांद पर तिरंगा होगा। कपिल पाटिल ने यह विवादित बयान 7 नवंबर को बागेश्वर धाम में एक कार्यक्रम में दिया था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बागेश्वर धाम में एक कार्यक्रम में दिया बयान
भिवंडी शहर में 7 नवंबर को बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम में मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि, मैं न धर्म की बात करूंगा, न राजनीति की बात करूंगा। मैं हमेशा कहता हूं कि जात, पात, धर्म, पंथ इससे उठकर अगर कोई है तो वो इंसानियत का धर्म है। फिर भी एक बात जरूर कहूंगा। हम लोग हिंदुस्तान में रहते हैं। महाराज जी (बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री) हमें जगाने आए हैं।
Recommended Video

'नहीं जागेंगे तो एक दिन तिरंगे में चांद दिखाई देगा'
कपिल पाटिल ने आगे कहा कि हम अगर वक्त पर जाग जाएंगे तो अच्छी बात है...नहीं जागेंगे तो एक दिन तिरंगे में चांद दिखाई देगा। अगर वक्त पर जागेंगे तो एक दिन चांद पर तिरंगा लहराएंगे। इस दौरान कपिल पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पार्टी के बारे में नहीं सोचते, वो तो देश के हर व्यक्ति के बारे में सोचते हैं।

'मोदी जी 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बने, ये इस देश की जरूरत है'
कपिल पाटिल ने कहा,हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी पार्टी के बार में नहीं सोचते हैं। वह देश के हर इंसान के बारे में सोचते हैं। इसलिए वो कहते हैं कि मेरे देश के 130 करोड़ देश वासियों. उसमें सभी धर्म के लोग आते हैं। उसमें हमारे मुसलमान भाई भी आ गए...जैन भाई भी आ गए, बौद्ध भी आ गए, सिख भी आ गए। जितने धर्म हमारे देश में हैं...सभी धर्म के लोग इसमें आ गए। पाटिल ने कहा कि मोदी जी 2024 में प्रधानमंत्री बनें, ये भारतीय जनता पार्टी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बने, ये इस देश की जरूरत है।

कौन हैं कपिल पाटिल?
महाराष्ट्र के भिवंडी से निर्वाचित कपिल पाटिल 16वीं लोक सभा के सांसद हैं। 2021 में मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में कपिल पाटिल को केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री बनाया गया था। वह महाराष्ट्र के कोली समुदाय से हैं। कपिल पाटिल ने अपनी राजनीति की शुरुआत एनसीपी से की थी। लेकिन वह मार्च 2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से निकलकर भारतीय जनता पार्टी में चले गए। वह ठाणे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने ठाणे जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications