Umesh Keelu: धारावी के उमेश कीलू कई चुनौतियों को पार कर बने इंडियन आर्मी में ऑफिसर, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी
Umesh Keelu: सफलता आसानी से कहां मिलती है। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन जब सफलता मिलती है तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। ऐसा ही कीर्तिमान मुंबई के उमेश कीलू ने हासिल किया है। उमेश कीलू मुंबई के धारावी इलाके से आते हैं।
धारावी इलाके में पले बढ़े उमेश कीलू ने अपनी मेहनत के बल पर भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। देश की सेवा के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। डिफेंस पीआरओ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट उमेश कीलू आज भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। मुंबई के धारावी के एक कठिन इलाके में पले-बढ़े इस अधिकारी ने कई चुनौतियों को पार किया है। देश की सेवा करने के लिए वह पूरी तरह तैयार है।
आप भी मिलिए उमेश कीलू से
पीआरओ डिफेंस मुंबई ने उमेश कीलू की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धारावी से निकल कर सेना के इस पद पर पहुंचे हैं। समचार एजेंसी पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मिलिए लेफ्टिनेंट उमेश कीलू से, क्योंकि वह आज भारतीय सेना में एक अधिकारी बन गए हैं। मुंबई के एक कठिन इलाके धारावी में पले-बढ़े इस अधिकारी ने कई चुनौतियों का सामना किया है और राष्ट्र सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- Success Story: NASA के लाखों का पैकेज ठुकराया, 5वें अटेम्प्ट में क्रैक किया UPSC, जानिए कौन हैं अनुकृति शर्मा
बीमारी के चलते पिता का हो गया निधन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उमेश कीलू ने पिछले कुछ सालों में सेवा चयन बोर्ड (SSB) को पास करने के लिए कुल 12 प्रयास किए, जिसके बाद अब वो प्रतिष्ठित अकेडमी में शामिल हुए। इस दौरान उनके पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया।
यह भी पढ़ें- छिन गया था पिता का साया, सिलाई मशीन चलाकर की पढ़ाई, अब चला रही नमो भारत ट्रेन, पढ़िए शिवानी के संघर्ष की कहानी












Click it and Unblock the Notifications