Success Story: NASA के लाखों का पैकेज ठुकराया, 5वें अटेम्प्ट में क्रैक किया UPSC, जानिए कौन हैं अनुकृति शर्मा
देश के विकास के लिए प्रतिभा पलायन का रुकना बेहद अहम है। भारत की लेडी अनुकृति शर्मा ने इसका एक उदाहरण पेश किया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के 24 लाख से अधिक के पैकेज वाली नौकरी की छोड़कर अब वे भारत की सेवा करने के लिए कदम रख चुकी हैं।
राजस्थान के शहर जयपुर की अनुकृति शर्मा यूपीएससी के 2020 बैच के चनित अभ्यर्थियों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई जयपुर के इंडो भारत इंटरनेशनल स्कूल से शुरू की थी। इसके बाद बीएसएमएस की डिग्री हासिल करने के लिए उन्होंने कोलकाता के भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान में दाखिला लिया।

अनुकृति के जीवन में वर्ष 2012 एक टर्निंग प्वॉइंट था। इस वर्ष उन्हें ह्यूस्टन, टेक्सास की राइस यूनिवर्सिटी में ज्वालामुखी पर शोध के लिए पीएचडी में प्रवेश का ऑफर मिला था। फिर क्या था उन्होंने उन्हों इस ऑफर के स्वीकार किया और एक नई यात्रा का शुरुआत की। वे अपनी पीएच.डी. की पढ़ाई कर ही रही थीं कि उन्हें नासा संस्थान में एक आकर्षक पैकेज पर जॉब ऑफर हो गई। इस पद पर अनुकृति का वेतन 2 लाख रुपए प्रतिमाह से अधिक था। लेकिन काम करते वक्त उन्होंने भारत लौटने का मन बनाया आईपीएस बनकर देश की सेवा का निर्णय लिया।
अनुकृति ने 2014 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की। उन्होंने 2015 में प्रारंभिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मुख्य परीक्षा में खराब प्रदर्शन के चलते चयन नहीं हुआ। इसके बाद वे अपने दूसरे प्रयास की शुरुआत में असफल रही। लगातार दो असफलताओं को बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में इंटरव्यू के चरण तक पहुंती।
वर्ष 2018 में उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में 355वां स्थान मिला। लेकिन वे इस सफलता से संतुष्ट नहीं हुईं। दरअसल, अनुकृति का सपना आईपीएस की वर्दी पहनने था। जिसके बाद अनुकृति शर्मा यूपीएससी के 2020 बैच में आईपीएस के लिए चयन किया हुआ।












Click it and Unblock the Notifications