अनंत अंबानी के संगीत में ठुमके लगाकर चर्चा में आया उद्धव ठाकरे का छोटा बेटा तेजस, जानें क्या करते हैं?
Tejas Thackeray Profile: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर 12 जुलाई को एक बार फिर से शहनाई बजने जा रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इसी दिन सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के पहले हुए संगीत कार्यक्रम के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बेटे के डांस की जमकर तारीफ हो रही है।
शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे का ये बड़ा बेटा आदित्य ठाकरे नहीं बल्कि छोटे बेटे तेजस ठाकरे हैं जो अनंत अंबानी के संगीत कार्यक्रम में डांस करने के बाद भाजपा नेताओं के निशाने पर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उद्धव ठाकरे के छोटे शहजादें तेजस ठाकरे और उनके खास शौक से जुड़ी खास बातें ....

बता दें तेजस ठाकरे ने संगीत समारोह में ये लड़की हाय अल्लाह गाने पर सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे समेत अन्य दिग्गज एक्ट्रेस के साथ जमकर थिरके थे।

डांस करते ही भाजपा के निशाने पर आए तेजस ठाकरे
अनंत की शादी में तेजस ठाकरे के डांस करते ही ठाकरे भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश ने तेजस के वीडियो पर तंज कसा शिवसेना-यूबीटी गुजरातियों पर जुबानी हमले करती है और तेजस अंबानी की शादी में नाच रहे हैं।
एकनाथ शिंदे की शिवसेना की नेता शीतल महात्रे बोलीं पिता जुबानी हमले करने में माहिर हैं और बेटा नृत्य कलाकार लगता है। ऐसे ही मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा दही हांडी' या गणेश उत्सव में नहीं नाचते नहीं देखा। अनंत अंबानी की शादी स्टेज पर पीछे डांस करते नजर आए।

तेजस ठाकरे राजनीति से रहते हैं दूर
दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति के हिंदू सम्राट बाला साहेब ठाकरे के छोटे पोते तेजस ठाकरे राजनीति की दुनिया से दूरी बनाकर रखते हैं। जहां उद्धव ठाकरे का बड़ा बाबा के पदचिन्हों पर चलते हुए महाराष्ट्र की सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं और पूर्व ठाकरे सरकार में मंत्री रहें वहीं तेजस ठाकरे कभी किसी राजनीतिक मंच या पार्टियों तक से गुरेज करते हैं।

तेजस ठाकरे क्या करते हैं?
महाराष्ट्र के जाने माने राजनीतिक परिवार का हिस्सा होने के बावजूद, तेजस सुर्खियों से दूर रहे हैं। तेजस की रुचि वन्य जीव संरक्षण और वन्यजीव अनुसंधान में है।

छोटी सी उम्र में की थी ये खोज
तेजस छोटी सी उम्र में ही 2012 में उभयचरों (amphibians) और सरीसृपों की तलाश में अंबोली के जंगलों में पहुंच गए थे। इस दौरान तेजस ने मछली की एक नई प्रजाति की खोज की थी थे जिसे बाद में उद्धव ठाकरे सरकार में शिस्तुरा हिरण्यकेशी के नाम के साथ जैव विविधता विरासत Biodiversity Heritage Site का टैग' मिला था।

तेजस ठाकरे का अनोखा शौख
तेजस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पाकिस्तान की सीमा छोड़ भारत की सभी सीमाओं पर जा चुके हैं। तेजस अब तक 60 प्रजातियों की खोज कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तेजस के पास केकड़ा, सांप और छिपकली है जिसका नाम उन्होंने परिवार के नाम पर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications