अगर आप दूत बनकर आएं हैं, पीछे के...', महाराष्ट्र पहुंचे चुनाव आयुक्त और टीम पर ठाकरे शिवसेना ने उठाए सवाल
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की 14 सदस्यीय टीम महाराष्ट्र दौरे पर पहुंची है। राजनीति पार्टियों के साथ चुनाव आयोग की टीम बैठक करेगी और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करने वाली है। महाराष्ट्र में चुनाव आयोग की टीम पहुंचते ही उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना (UBT) ने इस दौरे को लेकर सवाल खड़़े कर दिए हैं।
दरअसल, शिवसेना (UBT)के नेता आनंद दूबे ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को अपनी टीम के साथ आने पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि इस डिजिटल युग में चुनाव आयुक्त क्या जानकारी लेने आए हैं?

शिवसेना (UBT) नेता आनंद दूबे ने कहा "मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी टीम के साथ मुंबई आए हैं। मुंबई आना-जाना चाहिए, उनका स्वागत है लेकिन चुनाव आयोग को हमने बचपन से निष्पक्षता के रूप में देखा है। हमने टीएन सेशन का जमाना देखा है और आज के चुनाव आयोग को भी देख रहे हैं जो कहते हैं असली शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे की नहीं हैं और असली एनसीपी शरद पवार जी की नहीं हैं। तब मन में बहुत दुख होता है कि आप यहां कुछ देखने आए हैं या किसी का दूत बनकर आए हैं। किसी को पीछे के दरवाजे से मदद करने आए हैं, तो दुख होता है।"
आयुक्त के स्वयं आने पर उठाए सवाल
शिवसेना (UBT) नेता ने कहा आज डिजिटल का जमाना है, फोन पर बात होती है, हम एक दूसरे से आसानी से संपर्क कर सकते हैं, तब क्या जानने के लिए चुनाव आयुक्त यहां आए हैं, वो यहां क्या जानकारी लेने आए हैं, ये देखने वाली बात है।
घूमना-फिरना जल्द करें और चुनाव की तारीख का ऐलान करें
आनंद दूबे ने कहा 28 नवंबर से पहले बस हमारे महाराष्ट्र राज्य में चुनाव संपन्न करवा दीजिए क्योंकि महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा चुनाव आयुक्त से हमें ये ही कहना है कि जो भी निरिक्षण-परिक्षण या घूमना-फिरना है वो जल्द करें और चुनाव की तारीख का ऐलान करें नहीं तो मुंबई महानगर पालिका के साथ-साथ जैसे 10 से अधिक नगर पालिकाओं के चुनाव लंबित हैं वैसे ये चुनाव भी रह जाएं।
#WATCH मुंबई: UBT नेता आनंद दुबे ने कहा, "मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी टीम के साथ मुंबई आए हैं... अगर आप किसी का दूत बनकर आए हैं, किसी को पीछे के दरवाजे से मदद करने आए हैं तो दुख होता है। डिजिटल का जमाना है... चुनाव आयुक्त यहां आए हैं तो क्या जानकारी लेने आए हैं ये तो देखने वाली बात… pic.twitter.com/sQf75yxDjd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications