'शिंदे गुट असली शिवसेना' फैसले के विरोध में उद्धव खेमा, राउत बोले- पार्टी खत्म नहीं होगी, हम SC जाएंगे

Shiv Sena MLAs' disqualification case: महाराष्ट्र की राजनीति में अब नया मोड़ आ गया है। शिवसेना से अलग होकर बने दो गुटों में से सीएम एकनाथ शिंदे के गुट को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने असली शिवसेना करार दिया है। जिसके बाद सीएम शिंदे ही सीएम बने रहेंगे। साथ ही 16 विधायकों की सदस्यता पर भी कोई खतरा नहीं है।

अब इस मामले पर उद्धव ठाकरे के गुट यूबीटी (Shiv Sena UBT Reaction) की प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के नेता संजय राउत ने साफ कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

Shiv Sena UBT

'एक फैसले से शिव सेना खत्म नहीं होगी'

शिंदे गुट को असली शिवसेना करार दिए जाने के बाद शिव सेना (यूबीटी गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि यह बीजेपी की साजिश है और यह उनका सपना था कि एक दिन हम बालासाहेब ठाकरे की शिव सेना को खत्म कर देंगे। लेकिन इस एक फैसले से शिव सेना खत्म नहीं होगी। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

'यह नैतिकता का एक दुर्भाग्यपूर्ण समझौता'

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं है। हमने सुना था 'वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा' होता है'...2014 के बाद एक नई परंपरा शुरू हुई है, 'वही होता है' जो मंजूर-ए-नरेंद्र मोदी और अमित शाह होता है। यही हम महाराष्ट्र में होते हुए देख रहे हैं। यह नैतिकता का एक दुर्भाग्यपूर्ण समझौता है। कुछ ऐसा किया जा रहा है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 'अवैध' और 'असंवैधानिक' करार दिया था 'कानूनी' हो गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"

'अगर उन्हें यह फैसला देना ही था तो...'

महाराष्ट्र विधान परिषद में एलओपी और शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे का ने कहा, "यह फैसला गलत है। अगर उन्हें यह फैसला देना ही था तो उन्होंने इतना समय क्यों लिया? यह शुरू से ही टाइम पास था। हम इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+