उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र बंद का फैसला लिया वापस, बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कह दी बड़ी बात

Maharashtra Bandh and Uddhav Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाविकास अघाड़ी के सहयोगियों ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्‍ट्र बंद करने के फैसले को वापस ले‍ लिया है। उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि बदलापुर स्‍कूल में दो बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण मामले के विरोध में विपक्षी गठबंधन एमवीए ने शनिवार को महाराष्ट्र में नियोजित बंद को वापस ले लिया है।

इसके साथ ही ठाकरे कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा किअगर कोई भी जनता की रक्षा के लिए आगे नहीं आता है, तो जनता खुद सड़कों पर आ जाएगी।

uddhav thakre

उन्होंने बंद पर रोक लगाने के हाईकोर्ट के आदेश से अपनी असहमति दोहराई और लोगों की भावनाओं का सम्मान करने तथा उन्हें यह महसूस कराने में अपना विश्वास जताया कि उनकी बात सुनी जाएगी और उनका समर्थन किया जाएगा।

जो बांग्लादेश में हुआ वो भारत में ना हो

उद्धव ठाकरे ने कहा "जब भी जनता को लगता है कि उनकी रक्षा के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है, तो हमने अपने पड़ोसी देश में देखा है कि जनता खुद सड़कों पर उतर आती है। हम चाहते हैं कि बांग्लादेश में जो स्थिति हुई, वह हमारे भारत में न हो, इसीलिए जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उनकी बात सुनने वाला कोई होना चाहिए, जनता को यह महसूस होना चाहिए कि कोई उनके साथ है।"

उच्च न्यायालय का आदेश और एमवीए का जवाब

बता दें बॉम्बे हाई कोर्ट ने राजनीतिक दलों या व्यक्तियों को 24 अगस्त या किसी भी भविष्य की तारीख को प्रस्तावित महाराष्ट्र बंद का आह्वान करने से रोक दिया। इस आदेश के बाद, ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की कि एमवीए ने 24 अगस्त (शनिवार) को निर्धारित बंद को वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने उल्लेख किया कि विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में मुंह पर काली पट्टी बांधकर राज्य की महायुति सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+