भारत माता की जय कह देने भर से देशभक्त नहीं हो जाते भाजपा के लोग: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला- स्वतंत्रता आंदोलन से दूर रहा आरएसएस,

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को विधानसभा में बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि बीजेपी लगातार दूसरे दलों के हिन्दुत्व और देशभक्ति पर बात करती है लेकिन ये सब दिखावा है। ठाकरे ने कहा कि सिर्फ भारत माता की जय कह देने भर से कोई देशभक्त नहीं हो जाता है, क्या भाजपा के लोग बताएंगे कि क्यों आरएसएस ने स्वतंत्रता के आंदोलन से दूरी बनाकर रखी थी। वो क्यों अंग्रेजों के खिलाफ नहीं थे।

Maharashtra CM Uddhav Thackeray says RSS did not take part in freedom struggle patriotism cant be proved just by saying Bharat Mata Ki Jai

बजट सत्र के दौरान बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए ठाकरे ने कहा, देश की आजादी के आंदोलन के वक्त शिवसेना नहीं थी। भाजपा का मातृ संगठन आरएएसएस भी आजादी के वक्त नहीं था, केवल भारत माता की जय बोलने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता है। ठाकरे ने काह कि जब बाबरी गिराई तो बाला साहेब ने जिम्मेदारी ली थी, बाकी लोग तो छिप गए थे। राम मंदिर पर फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया लेकिन नाम इन्हें अपना चाहिए।

हमें हिन्दुत्व ना सिखाएं

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकने ने कहा, भाजपा हिन्दुत्व और महापुरुषों पर खूब हक जताती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल से लेकर वीडी सावरकर तक सबको वो अपना बताती है लेकिन ये दिखावा है। जो अब सामने भी आ गया है। हम छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं, हमने उनके नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा है। बीजेपी की सरकार ने तो गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल दिया। महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि सावरकर को लेकर बीजेपी बहुत प्रेम दिखा रही है। सावरकर को भारत रत्न दिए जाने के लिए दो बार केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बीजेपी बताए क्यों उनकी सरकार वीर सावरकर को भारत रत्न नहीं दे रही है।

ठाकरे ने कहा कि बीजेपी का हिन्दुत्व और सरदार पटेल या सावरकर जैसे नेताओं से प्यार दिखावा है, ऐसे में वो हमारे हिन्दुत्व पर सवाल ना ही करें तो बेहतर है। हमें बीजेपी से हिन्दुत्व सीखने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+