Shiv Sena Symbol Row: 'मोगैंबो खुश हुआ', उद्धव ठाकरे ने कसा अमित शाह पर तंज

EC के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर तंज कसा है। ठाकरे ने फिल्म मिस्टर इंडिया के किरदार मोगैंबो की तुलना अमित शाह से करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद अमित शाह ने अपने समर्थकों से कहा मोगैंबो खुश हुआ।

amit shah

चुनाव आयोग ने जिस तरह से शिवसेना का पार्टी नाम और चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित किया है उसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। उद्धव ठाकरे ने मिस्टर इंडिया के लोकप्रिय किरदार मोगैंबो से अमित शाह की तुलना की है। चुनाव आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मोगैंबो खुश हुआ। अंधेरी में उत्तर भारत के लोगों के साथ बातचीत के दौरान ठाकरे ने अमित शाह पर निशाना साधा और चुनाव आयोग के फैसले पर कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है अब।

चुनाव आयोग ने जिस तरह से एकनाथ शिंदे खेमे को शिवसेना नाम और तीर धनुष चुनाव चिन्ह दिया उसके बाद अमित शाह ने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले से यह साबित हो गया है कि सच हमेशा जीतता है। अमित शाह ने कहा कि सत्यमेव जयते का सिद्धांत एक बार फिर से स्थापित हुआ है। शिंदे जी को तीर-धनुष का चिन्ह और पार्टी का नाम शिवसेना भी मिला। अमित शाह पर तंज कसते हुए ठाकरे ने कहा कि कोई पुणे के दौरे पर था और उसने लोगों से पूछा महाराष्ट्र कैसा चल रहा है, उन्हे जवाब मिला चुनाव आयोग ने हमारे पक्ष में फैसला दिया है, तो उसी व्यक्ति ने जवाब दिया, बहुत बढ़िया, मोगैंबो खुश हुआ।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोगैंबो जो पूरे देश पर शासन करना चाहता था, लोगों को आपस में बांटकर वह राज करना चाहता था, उसी तरह शाह और उनकी पार्टी भारत में फूट डालो राज करो की नीति अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा केंद्रीय एजेंसिया प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई उनकी ही भेड़िए हैं। संसद में पीएम मोदी के हाल के भाषण का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि वह ईडी और सीबीआई रूपी अपने भेड़ियों को भेजते हैं और फिर दावा करते हैं कि वह अकेले ही लड़ते हैं। बता दें कि शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम को लेकर चुनाव आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे अब सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना रहे हैं। वहीं एकनाथ शिंदे ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+