Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अभिनंदन समारोह में उद्धव-शिंदे गुट आमने-सामने, जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज, VIDEO

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ठाणे में सोमवार देर रात शिवसैनिकों में झड़प हो गई। उद्धव गुट और शिंदे गुट दोनों आमने सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों गुट को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Uddhav thackeray eknath Shinde faction face to face: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ठाणे में सोमवार देर रात शिवसैनिकों में झड़प हो गई। उद्धव गुट और शिंदे गुट दोनों आमने सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों गुट को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। शिंदे और ठाकरे शिवसेना के समर्थकों के बीच आधी रात को लात-घूंसे चलने लगते हैं। पार्टी के दोनों सदस्यों ने एक दूसरे पर निशाना साधा है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अभिनंदन समारोह में उद्धव-शिंदे गुट आमने-सामने, जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज
Photo Credit:

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना किसन नगर इलाके की है। जहां उद्धव गुट के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन हो रहा था, मौके पर मौजूद शिंदे गुट ने उद्धव गुट के सदस्यों को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर जमकर बवाल हुआ। दोनों गुट के सदस्य आपस में खूब लड़े। जमकर हाथापाई हुई। खूब लात-घूंसे चले। हालांकि, पुलिस को बीच में आना पड़ा। दोनों गुट को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि अभिनंदन समारोह में सांसद राजन विचारे भी नए पदाधिकारियों को बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े के कुछ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने टीम ठाकरे के सदस्यों को पीट दिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने झड़प का वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र : शिवसेना-उद्धव गुट को बड़ा झटका, एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए सांसद गजानन कीर्तिकर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+