अब उद्धव ठाकरे का पलटवार, कहा- 'NCP को एक उत्तराधिकारी भी नहीं दे सके शरद पवार'

एनसीपी के साथ शिवसेना महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। उसके बावजूद उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना शरद पवार पर तंज कस रही है। कहा कि शरद पवार एक बड़े नेता हैं। फिर भी एनसीपी को उत्तराधिकारी नहीं दे सके।

Uddhav thackeray sharad pawar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के ताजा घटनाक्रम पर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी टिका-टिप्पणी पेश कर चुकी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने भी अपनी कैरिकेचर कला के जरिए ही सही अजित पवार का व्यंग्य चित्र उकेर कर बंद लब्जों में कई बातें कह दी। वहीं, अब उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)ने भी तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शरद पवार (Sharad Pawar)एक बड़े नेता हैं। लेकिन, अपना उत्तराधिकारी तय नहीं कर सके।

खास बात यह है कि एनसीपी के साथ शिवसेना महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। उसके बावजूद उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना शरद पवार पर तंज कस रही है। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में छपे लेख के मुताबिक, शिवसेना ने साफ कहा कि शरद पवार एक बड़े नेता हैं। शरद पवार का इस्तीफा देना बीजेपी का एक बड़ा दांव कहा गया। लेकिन, गेम फेल तब हो गया, जब इस्तीफा मंजूर ही नहीं हुआ।

पवार ने BJP की शिवसेना वाली रणनीति पर फेरा पानी!

वहीं, यह भी लेख में कहा गया कि बीजेपी ने शिवसेना को तोड़ा। उसके दो भाग कर दिए। ठीक उसी रणनीति के जरिए एनसीपी में भी दो फांड करने की योजना थी। लेकिन, शरद पवार ने अपने मास्टरस्ट्रोक से रणनीति पर पानी फेर दिया। शरद पवार के इस्तीफा देते ही पार्टी के बडे से लेकर छोटे सदस्य के मन में भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए। जिसके बाद पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग में शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर किया गया। जिसके चलते शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+