Uddhav Thackeray: 'जय श्रीराम नारे का जवाब जय शिवाजी,जय भवानी के साथ दें', जानें ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा?,

Uddhav Thackeray: शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। शिवसेना प्रमुख ने अपने समर्थकों से भाजपा के 'जय श्री राम' के नारे के जवाब में 'जय शिवाजी' और 'जय भवानी' के नारे लगाने का आग्रह किया।

शिवसेना (UBT) प्रमुख ने रविवार, 9 मार्च को ठाणे के निकट मुलुंड में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के शासन करने की तुलना एडोल्फ हिटलर के अधीन जर्मनी से की।

Uddhav-Thackeray-news
शिवसेना प्रमुख भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर कोई जय श्री राम कहता है, तो उसके जाने से पहले आप भी जय शिवाजी और जय भवानी कहना न भूलें। भाजपा ने हमारे समाज में जहर घोल दिया है। उन्होंने जो किया है, उसके लिए मैं उन्हें कड़ी टक्कर दूंगा।"

उद्धव ठाकरे ने देश के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर भी चिंता जताई तथा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर उसके विरोधाभासी रुख की ओर इशारा कियाष उन्होंने कहा कि जहां भाजपा पहले पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों का विरोध करती थी, वहीं भारत अब पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा है।

Uddhav Thackeray:फडणवीस की टिप्पणी का दिया जवाब

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विधानसभा में हाल ही में की गई टिप्पणी "मैं चल रही परियोजनाओं को रोकने वाला उद्धव ठाकरे नहीं हूं," का जवाब देते हुए दो साल से अधिक समय तक सीएम रहे ठाकरे ने कहा कि अगर फडणवीस मेरा अनुकरण करना चाहते हैं, तो उन्हें 10 मार्च को आगामी बजट में किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा करनी चाहिए। शिव भोजन और लड़की बहिन योजनाओं जैसी पहलों के लिए संशोधित धन आवंटित करना चाहिए।

ठाकरे ने दावा किया कि सीएम के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट रोक दिए थे और अगर वे लंबे समय तक पद पर बने रहते तो मेट्रो-3 कार शेड को कंजुर मार्ग पर ले जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि अब यह जमीन अडानी समूह को आवंटित हो गई है।

Uddhav Thackeray: क्या है मेट्रो-3 कार शेड विवाद

भाजपा और ठाकरे के बीच 2022 में मुंबई मेट्रो-3 कार शेड स्थल को लेकर विवाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के बाद शुरू हुआ। एकनाथ शिंदे के विद्रोह और भाजपा की महाराष्ट्र की सत्ता में वापसी के बाद नई सरकार ने पश्चिमी उपनगरों में मेट्रो कार शेड स्थापित करने का फैसला किया। हालाँकि ठाकरे चाहते थे कि इसे पूर्वी हिस्से में कंजुर मार्ग पर ले जाया जाए।

उद्धव ठाकरे ने इस अवसर पर फडणवीस को यह भी याद दिलाया कि फडणवीस को यह बताना होगा कि तटीय सड़क का निर्माण मैंने ही किया था। मैंने उस सड़क का शिलान्यास समारोह भी किया था।

ये भी पढें: Mumbai sludge scam: क्‍या है कीचड़ घोटाला? जिसकी जांच फडणवीस सरकार EOW की SIT से करवा रही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+