तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस: आरोपी शीजान खान को बड़ी राहत, अदालत ने एक लाख रुपये के मुचलके पर दी जमानत
Sheezan Khan Bail:अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में अभिनय करने वाली 21 साल की तुनिषा 24 दिसंबर को पालघर जिले के वसई के पास धारावाहिक के सेट पर वॉशरूम में लटकी पाई गई थीं। खान को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र की एक अदालत ने शनिवार को तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में अभिनेता शीजान खान(Sheezan Khan) को जमानत दे दी। अदालत ने शीजान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। खान को पिछले साल के अंत में तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में जेल में रखा गया था। खान 21 साल की तुनिषा के साथ कथित रूप से रिश्ते में थे लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।
तुनिषा ने पिछले साल 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी
बता दें कि तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर 24 दिसंबर, 2022 को जिले के वलीव के पास एक टीवी धारावाहिक के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। टेलीविजन अभिनेत्री की मां की शिकायत पर शीजान खान (Sheezan Khan) को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया।
69 दिनों बाद शीजान को मिली जमानत
शीजान खान को 69 दिनों के बाद जमानत मिली है। उन्हें टीवी एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर 24 जनवरी को हिरासत में लिया गया था। तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में वसई पुलिस ने भी शीजान के खिलाफ 524 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।
तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए थे गंभीर आरोप
तुनिषा की मां वनिता ने शीजान खान(Sheezan Khan) पर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह तुनिषा को पीटता था और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर कर रहा था। हालांकि, एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, शीजान की बहन फलक नाज ने तुनिषा की माँ पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया था और कहा था कि दिवंगत अभिनेत्री का अवसाद उनके बचपन के आघात के कारण था। शीजान की बहनें शफाक नाज और फलक और उनकी मां केहेकशान फैसी ने उनके वकील शैलेंद्र मिश्रा के साथ इस साल की शुरुआत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।












Click it and Unblock the Notifications