कॉर्डेलिया क्रूज पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 123, अभी 832 मरीजों की रिपोर्ट आना है बाकी

मुंबई, जनवरी 05। कोरोना का चैंबर बन चुके कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस क्रूज पर अभी तक कुल 123 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि 832 लोगों के सैंपल अभी लैब में टेस्ट के लिए गए हैं। क्रूज पर सवार कुल यात्रियों की संख्या 1827 है। ये जानकारी बुधवार को बीएमसी ने दी है।

Corona case in cordelia cruise

मंगलवार को क्रूज पर मिले थे 66 मरीज

जानकारी के मुताबिक, कॉर्डेलिया क्रूज पर संक्रमित आए मरीजों को बाईकुला में रिचर्डसन और क्रूडास कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। आपको बता दें कि कॉर्डेलिया क्रूज पर मंगलवार को 66 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद अन्य लोगों के भी टेस्ट किए गए और बुधवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 123 पहुंच गई। ये क्रूज मंगलवार को ही मुंबई पहुंचा था।

सबसे पहले चालक दल के सदस्य मिले थे कोरोना पॉजिटिव

बीएमसी ने बताया है कि कॉर्डेलिया क्रूज पर 2 लैब मिलकर 1827 यात्रियों का टेस्ट किया है, जिसमें से एक लैब में 995 यात्रियों की जांच की गई थी। इन 995 यात्रियों में 123 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। आपको बता दें कि ये क्रूज मंगलवार शाम 6 बजे वापस मुंबई लौटा था। इससे पहले जब ये क्रूज गोवा पहुंचा था तो चालक दल के 6 सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद इस क्रूज को वापस बुलाने का फैसला लिया गया।

मुंबई में मिले कोरोना के 15166 मामले

मुंबई में एक तरफ कॉर्डेलिया क्रूज पर कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ शहर के अंदर भी कोरोना की रफ्तार में बहुत तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को मुंबई में कोरोना के नए मामले 15 हजार के आंकड़े को पार कर गए। पिछले 24 घंटे के अंदर मुंबई में कोरोना के 15166 नए मामले सामने आए। वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का दैनिक आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+