महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से बचाने के लिए लगा दिया नकली टीका, तीन महिलाएं गिरफ्तार

जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में ग्रामीणों को कोरोना वायरस का नकली टीका लगा दिया गया। मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीड की रहने वाली राधा रामनाथ सामसे, सीमा कृष्णा अंढाले और संगीता राजेन्द्र अव्हाड को गिरफ्तार किया गया है। वे खुद को डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी बताती थीं। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है।

Three arrested for administering fake coronavirus vaccine in maharashtra

कोरोना वायरस से बचाने के लिए लगाया नकली टीका

जालना पुलिस के मुताबिक, तीनों अम्बद तहसील के पिपलगांव के लोगों से मिलीं और उन्हें कोरोना वायरस से बचाने वाला नकली टीका लगा दिया। कुछ गांववालों ने ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महादेव मुंडे को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिलााओं के पास बरामद किए गए नकली टीके और बोतलें राज्य स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दिए गए हैं।

भारत में 73 मामले

बता दें, दुनिया के 110 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में वायरस के कारण 4200 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 25 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाराष्ट्र के पुणे में दो और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद भारत में कुल मामलों की संख्या 73 हो गई है। फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वायरस के खातमे के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+