'जिनलोगों ने गुलामी को चुना, उन्हें हम पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए', संजय राउत का अजीत पवार पर हमला
Maharashtra News: शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गुलामी स्वीकार कर ली है, उन्हें एमवीए नेताओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
संजय राउत ने मीडिया से कहा कि जिनलोगों ने गुलामी को चुना है और जो कायर है, उन्हें हम पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। मुझे इस पर ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। लोकसभा चुनाव दिखाएगा कि कौन झगड़ालू है।

बता दें कि अजीत पवार पिछले महीने जुलाई में अपने समर्थक विधायकों के साथ शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद वे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने।
संजय राउत ने पूछा कि महाराष्ट्र का लगातार अपमान हो रहा है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें दूसरों की आलोचना करने का क्या अधिकार है?
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: बंदी संजय और एटाला राजेंद्र के बीच मतभेद से अमित शाह नाराज, कहा- 'एकजुट होकर चुनाव में जुटिए'












Click it and Unblock the Notifications