महाराष्ट्रः ठाणे में कार से मिला एक हजार जिलेटिन स्टील और डेटोनेटर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर के ठाणे इलाके में मंगलवार की देर शाम को एक कार के अंदर जिलेटिन की 1000 छड़ें और कुछ डेटोनेटर बरामद किये गए। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक भिवंडी में निजामपुरा थाना एरिया के नाडी नाका में एक मारुति ईको कार पकड़ी गई। इस कार के अंदर जिलेटिन की एक हजार छड़ें और कुछ डेटोनेटर रखे थे।

thane police recovered 1000 gelatin steel and detonator from car

यह जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें कि मौके से पकड़े गए तीन लोगों की पहचान अल्पेश पाटिल, पंकज चव्हाण और समीर वेद्रा के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Recommended Video

    Maharashtra में विस्फोटक बरामद, Car से Gelatin की 1000 छड़ें और Denators सीज | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने कहा, "पालघर निवासी तीन आरोपी एक कार में 1,000 जिलेटिन की छड़ें और 1,000 डेटोनेटर लेकर भिवंडी पहुंचे थे। अवैध रूप से लाए गए विस्फोटक भिवंडी में किसी को आपूर्ति करने के लिए लाए गए थे।" बता दें कि पिछले साल 25 फरवरी को कारोबारी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर भी जिलेटिन की छड़ों से भरी एक कार मिली थी।

    आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना का खुलासा हो सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने विस्फोटक चुराए थे और उसे कहीं बेचने की योजना थी। निजामपुरा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+