कौन हैं सुप्रिया सुले और प्रफुल्‍ल पटेल, जिन्‍हें शरद पवार ने चुनावों से पहले सौंपी है NCP की कमान

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को एनसीपी की कमान सुप्रिया सुले और प्रफुल्‍ल को सौंप दी । जानिए राजनीति के चाणक्‍य पवार ने चुनावाें से पहले जिन दो लोगों को ये अहम जिम्‍मेदारी सौंपी है, वो कौन हैं?

Supriya sule, Praful Patel

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले महाराष्‍ट्र के प्रमुख राजनीतिक दल राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने पार्टी की कमान सुप्रिया सुले और प्रफुल्‍ल पटेल को सौंप दी है। पवार ने सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाते हुए महाराष्‍ट्र, पंजाब और हरियाणा की जिम्‍मेदारी सौंपी है। वहीं एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है। शनिवार को ये ऐलान खुद शरद पवार ने किया है।

याद रहे शरद पवार ने अभी मई महीने में अध्‍यक्ष पद से अचानक इस्‍तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया था लेकिन एनसीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के मनाने के बाद उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा वापस ले दिया था।

वहीं इस एपिसोड के बाद अब उन्‍होंने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को पार्टी और प्रफुल्‍ल पटेल को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाने का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया है। इससे शरद पवार के भतीजे और महाराष्‍ट्र के पूर्व डिप्‍टी सीएम अजित पवार को बड़ा झटका दिया है।

सुप्रिया सुले कौन हैं?

सुप्रिया सुले का पूरा नाम सुप्रिया सदानंद सुले है और वो एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार की इकलौती बेटी हैं। बारामती से लोकसभा चुनाव जीता था और वर्तमान समय में लोकसभा सांसद है। बारामती पर उनसे पहले शरद पवार चुनाव लड़ते थे।

2006 में सुप्रिया सुले को राज्यसभा के सदस्य चुनी गई थीं। इसके अलावा 2014 में विदेश मंत्रालय, वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, परामर्शदात्री समिति और भारतीय संसदीय समूह की कार्यकारी समिति की स्थायी समिति की सदस्य बनाईं गई थीं। 2011 में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया और पदयात्रा की थी जिसको लेकर सुप्रिया ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।


सुप्रिया सुले की पढ़ाई, परिवार और संपत्ति

माइक्रो बायलाजी में डिग्री हासिल करने वाली सुप्रिया राजनीति में आने से पहले नौकरी भी की है। कैलिफोर्निया में भी रही हैं और वहां सुप्रिया ने यूसी बर्कले में वॉटर पॉल्युशन पर स्‍टडी की है। सुप्रिया के पति सदानंद भालचंद्र सुले बिजनेसमैन हैं। 30 जून 1969 को जन्‍मीं सुप्रिया सुले का एक बेटा और एक बेटी है। सुप्रिया सुले की कुल संपत्ति की बार करें तो 2019 में दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार सुप्रिया सूले के पास 140.88 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

कौन हैं प्रफुल्‍ल पटेल

प्रफुल्‍ल पटेल महाराष्‍ट्र के गोंदिया के संभ्रात परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। उनके पिता मनोहर भाई पटेल बीड़ी के बड़े कारोबारी थे इसके अलावा गोदिंया सीट से कांग्रेस के विधायक भी रहे। प्रफुल्‍ल पटेल के पिता मनोहर स्‍वर्गीय इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, बाबूभाई पटेल के करीबी नेताओं में गिने जाते थे।

शरद पवार के कैसे आए इतने करीब

शरद पवार यशवंत राव चव्‍हाण को अपना गुरु मानते थे, जो मनोहर भाई के काफी करीबी थे। वहीं प्रफुल्‍ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात हुआ करती थी। पिता की जब मौत हुई तो प्रफुल्‍ल पटेल की उम्र महज 13 साल की थी लेकिन बचपन में ही प्रफुल्‍ल अपने पिता के साथ राजीनीतिक बैठकों में जाते थे। पिता मनोहर भाई की मौत के बाद बड़े होने पर प्रफुल्‍ल पटेल को शरद पवार का आर्शीवाद और सानिध्‍य मिला और उन्‍होंने अपने पिता के नक्‍शेकदम पर चलते हुए राजनीति पारी की शुरूआत की।

चार बार जीते लोकसभा चुनाव और दो बाद राज्‍यसभा मेंबर

28 साल की उम्र में गोंदिया से नगर परिषद के अध्‍यक्ष बने। 33 साल की उम्र में पहली बार लोकसभा चुनाव जीते और लगातार चुनाव जीते। इसके बाद 2009 में चौथी बार लोकसभा चुनाव जीते और कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री बने थे। उन्‍हें केंद्रीय उड्डयन मंत्री की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। इसके पहले प्रफुल्‍ल पटेल राज्‍यसभा के लिए साल 2000 और 2006 में चुने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+