औरंगाबाद: आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, उद्धव गुट ने DGP को लिखा पत्र

आदित्य ठाकरे शिव संवाद यात्रा में शामिल होने औरंगाबाद गए थे। वहां पर उनके काफिले पर पथराव हुआ।

Aditya
Photo Credit: PTI

उद्धव ठाकरे का गुट इन दिनों शिव संवाद यात्रा निकाल रहा है। मंगलवार को इस यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे औरंगाबाद पहुंचे, लेकिन वहां पर उनकी सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला सामने आया, जहां उनके काफिले पर पथराव किया गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन शिवसेना के उद्धव गुट ने इसको लेकर महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखा है।

मामले में विधान परिषद में एलओपी अंबादास दानवे ने कहा कि औरंगाबाद के वैजापुर में आदित्य ठाकरे के काफिल पर पथराव किया गया। एक पत्थर कार्यक्रम स्थल के अंदर गिर गया, जब हम कार्यक्रम स्थल से निकल रहे थे तो काफिले पर कुछ पत्थर फेंके गए। भीड़ स्थानीय विधायक रमेश बोनारे के समर्थन में नारे लगा रही थी। भीड़ में असामाजिक तत्वों ने दो गुटों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की। वहीं दनावे ने इसे आदित्य ठाकरे की सुरक्षा में उल्लंघन मानते हुए महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखा है। उन्होंने डीजीपी से इस सुरक्षा उल्लंघन की गंभीरता से जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

प्रोजेक्ट छीनने का आरोप
वहीं दूसरी ओर आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए मंजूर 26,000 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल एवं फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट को छीन लिया है। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट विदर्भ को मिलने वाला था, लेकिन इसे मध्य प्रदेश को दे दिया गया, क्योंकि वहां पर चुनाव हैं। इसी तरह गुजरात चुनाव के दौरान भी महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट गुजरात भेजने के आरोप लगे थे।

वर्ली से चुनाव लड़ने की चुनौती
इससे पहले शनिवार को आदित्य ने एकनाथ शिंदे को असंवैधानिक सीएम बताया था। उन्होंने कहा कि मैं सीएम को चुनौती देता हूं कि वो वर्ली से चुनाव लड़कर दिखाएं। वो भी इस्तीफा देने को तैयार हैं और सीएम भी इस्तीफा दें। इसके बाद दोनों उपचुनाव में वर्ली से उतरें। हालांकि शिंदे गुट ने इसे बचकाना बयान कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+