महाराष्ट्र: उद्धव सरकार के खिलाफ अन्ना हजारे ने खोला मोर्चा, 14 फरवरी से करेंगे भूख हड़ताल
मुंबई, 09 फरवरी: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मोर्चा खोल दिया है। अन्ना हजारे ने घोषणा कि है कि वो 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। दरअसल, अन्ना हजारे महाराष्ट्र सरकार के सुपरमार्केट और वाक-इन स्टोर में शराब बेचने की परमिशन देने के बाद से नाराज हो गए हैं, जिसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है।

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सुपरमार्केट और वॉक-इन स्टोर्स में शराब बेचने की अनुमति दी गई है, जिसको लेकर सरकार के मंत्री अलग-अलग तर्क दे रहे हैं, जिसके विरोध में अब अन्ना हजारे खुलकर सामने आ गए हैं। बता दें कि सरकार के इस फैसले के विरोध में अन्ना हजारे ने हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र भी लिखा था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया।
Recommended Video
जिसके बाद अब वो 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे और सरकार के इस फैसले का अनशन के जरिए विरोध करेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र की सियासत में जब से घमासान मचा हुआ है, जब राज्य मंत्रिमंडल ने इस तरह से शराब बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी इसकी पुरजोर तरीक से आलोचना कर रहा है, वहीं अब अन्ना हजारे भी विरोध में आ गए हैं।
इससे पहले अन्ना हजारे ने सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि सरकार का यह फैसला लोगों के अंदर नशे की लत लगाने का बुरा काम करेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि नशामुक्ति की दिशा में काम करना चाहिए, लेकिन मुझे ये देखकर काफी दुख हो रहा है कि सरकार वित्तीय लाभ के लिए शराब की बिक्री को अनुमति दी है।












Click it and Unblock the Notifications