महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड में कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में 6 लोगों की मौत
Fire broke in Talawade area of Pimpri Chinchwad city: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गयी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने की है।

मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। चिखली और देहुर रोड पुलिस की टीम के साथ दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। युद्धस्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है। आग लगने की वजह से कैंडल फैक्ट्री जलकर खाक हो गई है।
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2.45 बजे तलवाडे स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, "फैक्ट्री में स्पार्कल मोमबत्तियां बनाई जाती हैं जिनका इस्तेमाल आम तौर पर जन्मदिन समारोह के लिए किया जाता है।"
शेखर सिंह ने आगे बताया कि आग पर काबू पा लिए गया है लेकिन अब तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। नगर आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications