आर्यन खान ड्रग्स केस: NCB की चार्जशीट में फिर देरी, SIT ने कोर्ट से मांगा 90 दिन का अतिरिक्त समय
मुंबई, मार्च 28। आर्यन खान ड्रग्स-ऑन क्रूज मैटर केस में दाखिल होने वाली चार्जशीट में फिर से देरी हो गई है। NCB की एसआईटी को इस मामले में 2 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल करनी थी, लेकिन अब चार्जशीट के लिए NCB एसआईटी ने सेशन कोर्ट से 90 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। आपको बता दें कि इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल आर्यन खान जमानत पर बाहर हैं।
Recommended Video

आर्यन के खिलाफ नहीं मिले हैं सबूत?
आपको बता दें कि ड्रग्स केस में चार्जशीट दाखिल होने में हो रही देरी को देखते हुए ऐसी खबरें आने लगी थी कि एनसीबी को आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। ऐसी खबरों पर 2 मार्च को एसआईटी प्रमुख संजय सिंह ने कहा था कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कॉर्डेलिया क्रूज शिप ड्रग मामले में आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में आर्यन खान प्रमुख आरोपी हैं और उन्होंने करीब एक महीने का समय जेल में बिताया था।
आर्यन के खिलाफ नहीं मिले हैं सबूत?
आपको बता दें कि ड्रग्स केस में चार्जशीट दाखिल होने में हो रही देरी को देखते हुए ऐसी खबरें आने लगी थी कि एनसीबी को आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। ऐसी खबरों पर 2 मार्च को एसआईटी प्रमुख संजय सिंह ने कहा था कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कॉर्डेलिया क्रूज शिप ड्रग मामले में आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, जांच अभी जारी है और कई गवाहों के बयान अभी भी दर्ज किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में आर्यन खान प्रमुख आरोपी हैं और उन्होंने करीब एक महीने का समय जेल में बिताया था।
1 महीने तक जेल में रहे थे आर्यन खान
बता दें कि इससे पहले दिसंबर में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन खान को हर हफ्ते एनसीबी के सामने पेश होने से राहत दी थी। हालांकि, अदालत ने उन्हें तलब किए जाने पर दिल्ली में विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। बता दें कि आर्यन खान को बीते साल 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। करीब 26 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications