संजय राउत ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र, बोले- मुझपर ठाकरे सरकार गिराने का दबाव
मुंबई, 09 फरवरी। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुझपर ठाकरे सरकार को गिराने का दबाव बनाया जा रहा है। यही नहीं उन्होंन कहा कि ईडी के जरिए मुझे हर संभव फंसाने की कोशिश की जा रही है। 17 साल पहले मैंने एक जमीन खरीदी थी उस मामल में ईडी ने जांच शुरू की है। ईडी मेरी बेटी की शादी में खर्च हुए पैसों की भी जांच कर रही है। जिन वेंडर्स ने मेरी बेटी की शादी में काम किया था उन्हें परेशान किया जा रहा है।
Recommended Video

पत्र में संजय राउत ने आरोप लगाया है कि उनपर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने को कहा गया, लेकिन जब मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो मेरे परिवार को ईडी के जरिए परेशान किया जा रहा है। ईडी और अन्य जांच एजेंसिया राजनीति का शिकार हो गई हैं और यह उनकी कठपुतली की तरह काम कर रही हैं। यही नहीं इन एजेंसियों से कहा गया है कि मुझे ठीक किया जाए। यही नहीं संजय राउत ने दावा किया है कि जब मैंने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव कराने में मदद से इनकार किया तो मुझे जेल में डालने तक की धमकी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications