'आपके आने से ही हम असुरक्षित हो जाते हैं', PM मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' बयान पर संजय राउत का पलटवार
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में जैसे-जैसे वोटिंग का वक्त पास आ रहा है चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे 'एक हैं तो सेफ हैं" की आलोचना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र पहले से ही सुरक्षित राज्य है। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया है कि आपके (पीएम मोदी) आने से हम असुरक्षित हो जाते हैं।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक है तो सेफ है' नारे की आलोचना की और कहा कि महाराष्ट्र पहले से ही सुरक्षित राज्य है। राउत ने पीएम पर आरोप लगाया कि जब भी वे राज्य का दौरा करते हैं, तो वे अस्थिरता पैदा करते हैं और दावा किया कि लोगों को भड़काने का काम किया जाता है।

क्या राज्य के सभी लोग आपके नहीं हैं-राउत
अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि, "प्रधानमंत्री को ऐसी बातें कहने की क्या जरूरत पड़ गई है। 'बटेंगे तो कटेंगे' यहां काम नहीं आया और महाराष्ट्र की जनता ने इसे उखाड़ फेंका। अब 'एक हैं तो सेफ हैं', वे किसे एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं और किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या राज्य और देश के सभी लोग आपके नहीं हैं? हम महाराष्ट्र में सुरक्षित हैं और हम और अधिक सुरक्षित रहना चाहते हैं, इसलिए हम भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।"
संजय राउत ने साधा निशाना
संजय राउत ने आगे कहा कि "मुझे समझ में नहीं आता कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसी भाषा का उपयोग क्यों कर रहे हैं। पहले का नारा 'बटेंगे तो कटेंगे' फेल होने के बाद, उन्होंने अब यह नया नारा पेश किया है। महाराष्ट्र में लोग पहले से ही सुरक्षित हैं, लेकिन जब भी मोदी आते हैं, तो राज्य अनसेफ हो जाता है, क्योंकि वे विभाजन को बढ़ावा देते हैं और भड़काते हैं।"
धुले में पीएम मोदी का नारा
मालूम हो कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा करने का आरोप लगाते हुए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने धुले में महाराष्ट्र में अपनी पहली चुनावी को संबोधित करते हुए कहा, "एक है, तो सेफ हैं" का नारा दिया।












Click it and Unblock the Notifications