महाराष्ट्र: AIMIM ने कांग्रेस को दिया गठबंधन का प्रस्ताव, शिवसेना ने किया खारिज

मुंबई, 19 मार्च: असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के साथ कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन को लेकर आ रही खबरों के बीच शिवसेना और बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि, एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करने वाली शिवसेना शायद ही हमारे लिए मायने रखती है। लोग हमें पीएम मोदी और हमारे द्वारा किए गए कार्यों के कारण वोट देते हैं। ये सभी राजनीतिक दल एक ही हैं, भले ही सभी एक साथ आ जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Shiv Sena Sanjay Raut congress Imtiaz Jaleel AIMIM alliance Maharashtra BJP Devendra Fadnavis

बीजेपी के इन आरोपों का जबाब देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि, इम्तियाज जलील एआईएमआईएम के सांसद हैं। मैं उनसे मिलता रहता हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनके साथ गठबंधन कर रहे हैं। हम एआईएमआईएम के साथ गठबंधन बनाने की कल्पना नहीं कर सकते। इसके अलावा, एआईएमआईएम और बीजेपी के बीच एक गुप्त गठबंधन है, जिसे आपने यूपी चुनावों में देखा होगा।

बीजेपी और शिवसेना के आरोपों पर एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि, एआईएमआईएम को हमेशा बीजेपी की जीत के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। कहा जाता है कि हम बीजेपी की 'बी' टीम हैं, इसलिए हमने उन्हें (कांग्रेस को) हमारे साथ गठबंधन करने का प्रस्ताव दिया। चूंकि वे महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ हैं, वे हमारे साथ गठबंधन करने के लिए कभी भी सहमत नहीं होंगे।

दरअसल एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राजेश टोपे शुक्रवार को उनके घर पहुंचे थे। तब उन्होंने उन्हें कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन करने की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की इच्छा से अवगत कराया। जलील ने शुक्रवार को कहा कि उनकी मां के निधन के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को टोपे उनसे मिलने आए थे।

उन्होंने कहा, अब हम यह देखना चाहते हैं कि ये एआईएमआईएम के खिलाफ महज आरोप हैं या फिर कांग्रेस-एनसीपी हमारे साथ हाथ मिलने को तैयार हैं।एआईएमआईएम के प्रस्ताव को लेकर शिवसेना के संभावित रुख पर औरंगाबाद से सांसद जलील ने कोई भी स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया। जलील ने कहा, "हकीकत यह है कि ये पार्टियां मुस्लिमों के वोट चाहती हैं। सिर्फ एनसीपी ही क्यों? कांग्रेस भी कहती है कि वह धर्म निरपेक्ष है और उसे भी मुस्लिम वोट चाहिए। हम उसके साथ भी हाथ मिलाने को तैयार हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+