छात्रा के सवाल पर 'फ्री कंडोम' की बात कहने वाली IAS को शिवसेना सांसद ने लगाई फटकार

नई दिल्ली, 29 सितंबर। बिहार की सीनियर IAS अधिकारी और महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा की तरफ से सैनिटरी पैड के सवाल पर छात्रा को 'फ्री कंडोम' वाले जवाब पर राजनीति गरमा गई है। अब IAS हरजोत कौर बम्हरा के इस व्यवहार को लेकर शिवसेना सांसद, प्रियंका चतुर्वेदी ने फटकार लगाई है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा-अब नीतीश, तेजस्वी सरकार के IAS से मिलिए। हरजोत कौर बिहार की बेटियों को सैनिटरी पैड मांगने पर पाकिस्तान भेजेंगी। साथ ही प्रियंका चतुर्वेदी ने IAS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

priyanka chaturvedi

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस अधिकारी पर शर्म आती है। आशा है कि बिहार सरकार इस नौकरशाह के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तरफ से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तरह-तरह के कैम्पेन चलाए जा रहे हैं। बावजूद इस तरह का जवाब एक IAS अधिकारी की तरफ से दिया जा रहा है।

वहीं, IAS अधिकारी के इस व्यवहार को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी आश्चर्य जताया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह सेवा की स्थायीता या फिर प्रशिक्षण में कमी या आकर्षक पद की वजह से हो रहा है। शायद यही वजह है कि IAS अधिकारियों में इस तरह का अहंकार पनप रहा है? हालांकि, IAS अधिकारी के इस व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। मामले में आयोग की तरफ से 7 दिनों में लिखित मे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जानें क्या है पूरा मामला
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से 'सशक्त बेटी समृद्ध' नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 9वीं-10वीं की छात्राएं उपस्थित हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा से एक छात्रा ने सवाल किया कि सरकार की तरफ से यूनिफॉर्म और स्कॉलरशिप दी जा रही है। ऐसे में सरकार 20-30 रुपए की सैनिटेरी पैड भी दे सकती है? छात्रा के इस सवाल पर हरजोत कौर बम्हरा भड़क गईं। छात्रा को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्या मांगों का कोई अंत है। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने छात्रा से कहा कि जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो, कंडोम भी लोग मांगने लगेंगे। वहीं, छात्रा ने उनके इस जवाब पर कहा कि लोगों का अधिकार है मांगना है, क्योंकि सरकार लोगों के वोट से ही बनती है। इस पर हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि ये बेवकूफी है। वोट करो और अगर ज्यादा दिक्कत है तो पाकिस्तान जाओ। हालांकि, पाकिस्तान वाली टिप्पणी पर छात्रा ने जवाब देते हुए कहा कि मैं क्यों पाकिस्तान जाऊं, मैं भारतीय हूं और भारत में रहूंगी। इस पर हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि क्या सेवाओं के लिए आप वोट करती हो?

शौचालय की शिकायत पर भी दिया अजब-गजब जवाब
हरजोत कौर बम्हरा से अवेयरनेंस वर्कशॉप में एक छात्रा ने टूटे हुए शौचालय को लेकर सवाल करते हुए कहा कि शौचालय में अक्सर लड़के भी घुस जाते हैं। शौचालय न जाना पड़े, इसलिए हम कम पानी पीते हैं। इस पर हरजोत कौर ने कहा कि, अच्छा यह बताओ, तुम्हारे घर में अलग से शौचालय है। अगर आप अलग-अलग जगहों पर बहुत सी चीजें मांगते रहेंगे, तो यह कैसे काम करेगा?

ये भी पढ़ें- 'बहुमत का नियम' लागू करेगा चुनाव आयोग, 'असली' शिवसेना पर SC के फैसले के बाद बोले CEC राजीव कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+