Shirdi Election Results 2019 : शिरडी से भाजपा के राधा कृष्ण विखे जीते
मुंबई। महाराष्ट्र की शिरडी विधानसभा सीट राज्य की महत्वपूर्ण सीट है, जो कि शिरडी लोक सभा सीट के अंतर्गत आती है, इस सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ नेता राधा कृष्ण विखे ने चुनाव जीत लिया है। विखे ने यहां अब अपने निकटतम प्रत्याशी पर बड़े अंतर से हराया। विखे को यहां एक लाख से ज्यादा वोट मिले।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की शिरडी लोक सभा सीट 2008 में आस्तित्व में आई और 2009 में इस सीट पर पहला लोक सभा चुनाव हुआ था। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। 2014 के विधानसभा चुनावों में शिरडी से कांग्रेस के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शिवसेना के अभय दत्तात्रेय पाटिल को करीब 75 हजार मतों के भारी अंतर से हराया था।
भारतीय जनता पार्टी को मिली थीं 123 सीटें
बता दें कि 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस यहां 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। वहीं, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पंवार की रांकपा को 41 सीटें मिली थीं, तो वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications