शिंदे सरकार के मंत्री उदय सामंत का दावा- ठाकरे गुट में कुछ ठीक नहीं, बाकी के 13 MLA भी शिंदे से साध रहे संपर्क

महाराष्ट्र में एक फिर से उद्धव गुट में बड़ी उथल पुथल का दावा किया जा रहा है। शिंदे सरकार में मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि उद्धव गुट के शेष 13 विधायक भी शिंदे गुट में शामिल होने की सोच रहे हैं।

Eknath Shinde

Uday Samant over Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में पिछले दिनों शिवसेना में उथल पुथल के बाद एक बार फिर राज्य में उसी पार्टी से अलग हुए विधायकों को लेकर शिंदे गुट की ओर से बड़ा दावा किया गया है। एक इंटरव्यू में मत्री उदय सामंत जो कहा उससे महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ सकता है। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे गुट के बाकी 13 विधायक भी अब सीएम एकनाथ शिंदे से संपर्क साध रहे हैं।

शिंदे सरकार में मंत्री उदय सामंत ने ये भी कहा कि उद्धव ठाकरे गुट के अलावा एनसीपी और कांग्रेस के विधायक भी शिंदे गुट के संपर्क में हैं। सामंत ने दावा किया कि एनसीपी के 20 विधायक के अलावा कांग्रेस के कुछ नेता भी शिंदे गुट में शामिल होना चाहते हैं।

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री मंत्री उदय सामंत ने एक इंटरव्यू के दौरान उस सवाल पर विपक्ष को निशाने पर लिया जिसमें पूछा गया कि क्या ये सच है कि खारघर कांड के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पद से हटाए जाने की चर्चा चल रही है। सवाल के जवाब में सामंत ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा।

सामंत ने संजय राउत पर तंज कसते हुए कहा कि उनके आगे संसार में एक भी विद्वान नहीं बचा है, इसलिए उनके बारे में बात करना उचित नहीं। सबसे ज्याद कॉमन सेंस राऊत के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+