'आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता', शरद पवार ने NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा लिया वापस

Sharad Pawar Withdraws Resignation: शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपना इस्तीफा वापस लेता हूं।

शरद पवार

Sharad Pawar Withdraws Resignation: शरद पवार ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया। शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं अपना फैसला वापस ले रहा हूं। उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके प्यार की वजह से मैं अपना इस्तीफा वापस ले रहा हूं।

शरद पवार ने कहा कि मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। आपकी मोहब्बत की खातिर मैं अपना इस्तीफा वापस ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस्तीफा वापस लेने की मांग और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान करता हूं।

शरद पवार ने जैसे ही अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लिया, वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाने लगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जश्न का माहौल है। झूम-झूम के लोग जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मुंबई में वाईबी चव्हाण केंद्र के बाहर जश्न मनाया।

इससे पहले शरद पवार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपनी आत्मकथा के विमोचन पर पार्टी प्रमुख से अपना इस्तीफा दिया था। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई थी और उनसे अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हुई बैठक में शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के प्यार में हमने अपना फैसला वापस लिया है। वहीं, इससे पहले शरद पवार के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई थी।

यह भी पढ़ें- शरद पवार ने राजनीति में फिर लगाया मास्टरस्ट्रोक, इस्तीफे के पीछे का ये था सियासी खेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+