शरद पवार ने राजनीति में फिर लगाया मास्टरस्ट्रोक, इस्तीफे के पीछे का ये था सियासी खेल

एनसीपी कार्यालय में आज हुई पार्टी के कार्य समिति की बैठक में शरद पवार के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया

ncp chief Sharad Pawar masterstroke in politics, this was the political game behind his resignation

एनसीपी चीफ शरद पवार के इस्तीफे को आज मुंबई में हुई एनसीपी की कोर कमेटी की बैठक में नामंजूर कर दिया गया। बैठक में शरद पवार के उत्तराधिकारी पर फैसला होने वाला था लेकिन कमेटी ने शरद पवार के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया।

शरद पावर के इस कदम को राजनीतिक विश्लेषक एक मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं। जिसके जरिए पवार ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। पवार की राजनीति को करीब से जानने वाले पहले से ही कयास लगा रहे थे कि, यह इस्तीफा उनकी प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा भी हो सकता है। जो अब सही साबित हुआ है।

काम आई प्रेशर पॉलिटिक्स
दरअसल पवार के इस्तीफे से पहले ऐसी अटकलें चल रही थीं कि, अजित पवार पार्टी छोड़कर जा सकते हैं। उनके साथ कुछ विधायक भी जाने वाले थे। पार्टी की टूट एनसीपी के लिए बड़ी क्षति होती। पवार इसे हर कीमत पर बचाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने शॉक ट्रीटमेंट का सहारा लिया।

ncp chief Sharad Pawar masterstroke in politics, this was the political game behind his resignation

शरद पवार के आचानक इस्तीफे के बाद पार्टी छोड़ने की कोशिश कर रहे अजित पवार और उनके विधायक असहज हो गए। इस्तीफे के बाद कार्यकर्ताओं में काफी रोष था। ऐसे में कोई भी नेता बगावत का जोखिम नहीं लेना चाहेगा। इससे पार्टी के अंदर जो बगावत की खबरें आ रही है। वह इस इस्तीफे के बाद दबा गईं।

पहले से कहा जा रहा था कि, इस्तीफे के बाद पार्टी के विधायक और सीनियर नेता उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मानएंगे। अंत में पवार उनकी बात मानकर एनसीपी चीफ बने रहने पर राजी हो जाएंगे। यही सब आज बैठक में देखने को मिला।

ncp chief Sharad Pawar masterstroke in politics, this was the political game behind his resignation

राहुल गांधी के फोन कॉल के मायने
शरद पवार के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने सुप्रिया सुले को फोन किया था। सुले को पवार से इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी करने के लिए कहा था। दरअसल महाराष्ट्र चुनावों और 2024 के चुनावों में पवार की काफी अहम भूमिका रहने वाली है।

MVA के सूत्रधार हैं पवार
शरद पवार महाविकास अघाड़ी के सूत्रधार हैं। उन्होंने ही महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसे समीकरण गढ़े थे। जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। पवार ने शिवसेना और कांग्रेस को एक मंच पर लाकर देश को नया गठबंधन दिया था। कांग्रेस और शिवसेना समेत विपक्ष नहीं चाहता है कि, महाराष्ट्र में बीजेपी को इस गठबंधन टूटने के बाद बढ़त मिले। अब जबकि पवार पार्टी के चीफ बने रहने पर राजी हो गए है। तो ये बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ncp chief Sharad Pawar masterstroke in politics, this was the political game behind his resignation

उत्तराधिकारी की चुनाव
शरद पवार के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उनके उत्तराधिकारी के तौर पर अजित पवार, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के नाम चल रहे थे। लेकिन जानकारों का मानना है कि, पवार अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने की कोशिश में है। वह चाहेंगे कि कमान सुप्रिया सुले को मिले, लेकिन पार्टी की मौजूदा स्थिति को देखकर वह सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

ncp chief Sharad Pawar masterstroke in politics, this was the political game behind his resignation

नीतीश की तुलना में शरद पवार लोगों को साधने में हैं माहिर
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस विपक्षी दलों को एक करने में जुटी हुई है। पार्टियों को एकजुट करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को ये काम सौंपा गया है। लेकिन दिल्ली की राजनीति में पवार नीतीश से अधिक असरदार हैं। वह दलों को एक साथ लाने में नीतीश से अधिक माहिर माने जाते हैं। साथ ही वह कई पार्टियों के साथ नजदीकी बॉन्ड रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+