Maharashtra News: शरद पवार और राहुल गांधी ने फोन पर की बात, सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर की चर्चा

Sharad Pawar Rahul Gandhi Talk Seat Sharing Formula: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए सीट-शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा की है। महाराष्ट्र एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं ने शीट बंटवारे पर चर्चा की है।

इससे पहले कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा था कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है और 27 और 28 फरवरी को गठबंधन की बैठक के बाद अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी।

शरद पवार-राहुल गांधी ने सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर की चर्चा

जयंत पाटिल ने की थी शरद पवार से मुलाकात

जयंत पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शरद पवार और राहुल गांधी ने फोन पर बात की है। एमवीए गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी-शरदचंद्र पवार, शिवसेना (यूबीटी) और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी शामिल हैं। जयंत पाटिल ने यह भी कहा कि उन्होंने संगठनात्मक मामलों के अलावा सीटों के बंटवारे पर चल रही बातचीत पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को शरद पवार से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- UP Politics: आगरा में एक साथ दिखेंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव, निमंत्रण लेकर पहुंचे अजय राय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+