महाराष्ट्र गवर्नर के बयान पर सियासी बवाल- शरद पवार बोले- ऐसे लोगों को इतना बड़ा पद देना सही नहीं है
महाराष्ट्र गवर्नर पर भड़के शरद पवार बोले- गैर-जिम्मेदाराना बयान देने वालों को इतना बड़ा पद देना सही नही
Maharashtra Governor koshyari statement: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है। कोश्यारी के बयान पर अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में राज्यपाल को आड़े हाथों लिया है। शरद पवार ने कहा राज्यपाल ने सारी हदें पार कर दी हैं, राष्ट्रपति और पीएम को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। गैर-जिम्मेदाराना बयान देने वालों को बड़े पद देना सही नहीं हैं।

बता दें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी औरंगाबाद में एक दिन पहले डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे जहां कोश्यारी ने जो बयान दिया उस पर जमकर बवाल मचा हुआ है।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी और एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार का डिलिट की डिग्री देते हुए कहा था कि शिवाजी महाराज पुराने युग के आदर्श हैं और केंन्द्रीय मंत्री गड़करी और शरद पवार इस नए युग के आदर्श हैं।
उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना, एनसीपी ने उनके इस बयान पर जमकर विरोध जताया था। वहीं अब कोश्यारी के इस बयान को एनसीपी प्रमुख ने गैर जिम्मेदाराना बताते हुए ये तक कह दिया है कि ऐसा लोगों को इतना बड़ा पद देना सही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications