Sharad Pawar Karnataka के चुनावी नतीजों उत्साहित! एकजुट होकर भाजपा को पटखनी देने का आह्वान

Sharad Pawar Karnataka में कांग्रेस को दशकों बाद मिली प्रचंड कामयाबी से विपक्षी दलों में उत्साह है। चुनावी नतीजों पर शरद पवार ने कहा, समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट होकर भाजपा को पटखनी हराना चाहिए।

Sharad Pawar

Sharad Pawar Karnataka चुनाव में कांग्रेस को मिली सियासी कामयाबी के बाद विपक्षी दलों की एकजुटता की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को मिली सफलता बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की ताकत दिखाती है।

पवार के सियासी अनुभव

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार भी महाराष्ट्र में बतौर मुख्यमंत्री सियासी पारी खेल चुके हैं। इसके अलावा वे केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में भी दिल्ली की सियासत का अनुभव भी रखते हैं।

NCP की अध्यक्षता का प्रकरण, पवार की पावर की मिसाल

पवार की पावर और सियासत को समझने वाले उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति का पितामह मानते हैं। शरद पवार कर्नाटक के सीमावर्ती प्रदेश महाराष्ट्र में अच्छी पकड़ रखते हैं, इसकी मिसाल गत दिनों NCP की अध्यक्षता वाले प्रकरण में दिखी।

क्यों अहम है विपक्षी एकता का आह्वान

विपक्षी एकजुटता के मद्देनजर भी पवार को शिवसेना और तमाम पार्टियां अहम बता चुकी हैं। ऐसे में समान विचारधारा वाली पार्टियों की एकजुटता का आह्वान बेहद अहम है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) अलग-अलग दलों के गठबंधन की मिसाल है।

समान विचारधारा वाली पार्टियों को बीजेपी को हराना चाहिए

पवार ने कर्नाटक के चुनावी परिणाम पर पहली प्रतिक्रिया में कहा, हमें कर्नाटक से एक संदेश मिला है। राज्य ने विपक्ष को राह दिखाई है। समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए और बीजेपी को हराना चाहिए।

विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी को मात दे सकता है

उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस जैसी अकेली पार्टी बीजेपी के खिलाफ अपनी शक्ति दिखा सकती है तो अन्य राज्यों में भी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हरा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+