Sharad Pawar के काफिले की कार से टकराई एम्‍बुलेंस, बाल-बाल बचे एनसीपी (SP) प्रमुख

Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के काफिले की कार से एक एम्बुलेंस से टकरा गई। जिसमें शरद पवार बाल-बाल बचे। यह घटना परभणी के पास हुई। शरद पवार बीड के केज तालुका में में मृतक सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मिलने जा रहे थे।

ये टक्‍कर शरद पवार के काफिले में शामिल एम्बुलेंस के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुई जिससे काफिले में शामिल चेन-रिएक्शन के कारण गाड़ियां आपस में टकरा गई। । सौभाग्य से, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

Sharad Pawar

शरद पवार अपने काफिले के साथ परभणी में सरपंच संतोष देशमुख जिनकी हाल ही में हत्‍या कर दी गई है उनके परिवार से मिलने जा रहे थे, तभी यह घटना घटी।

यह यात्रा पवार के दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम का हिस्सा थी। दुर्घटना के ठीक बाद के पलों को कैद करने वाले एक वीडियो में तत्काल बाद की स्थिति दिखाई गई है, जिसमें एम्बुलेंस के अचानक रुकने के कारण कारें आपस में टकराती हुई दिखाई दे रही हैं। काफिले में शामिल कारों में से एक विधायक संदीप क्षीरसागर की मौजूद थे।

सरपंच संतोष के परिवार से मिले शरद पवार

घटना के बाद भी शरद पवार सरपंच संतोष के परिवार से मुलाकात की, अपनी संवेदना व्यक्त की और स्थानीय समुदाय से बातचीत की। उपस्थित लोगों के साथ अपनी बातचीत की शरद पवार ने कहा "इससे आम लोग सदमे में हैं," उन्होंने कहा घटना से पैदा हुई आक्रोश पर प्रकाश डाला।

लोकसभा में सांसदों ने उठाया था ये मामला

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र के बीड के सांसद बजरंग सोनावणे और सांसद नीलेश लंका ने सरपंच संतोष की हत्‍या का मामलान लोकसभा में उठाया और न्याय की मांग की थी। पवार ने सांसदों के इस प्रयास की सराहना की। पवार ने कहा, "इस भाषण को देखकर मीडिया ने भी सवाल उठाया कि इस देश में, इस राज्य में क्या चल रहा है?"

ये भी पढ़ें-Beed-Parbhani incident: बीड-परभनी घटना के मृतकों के परिवारों को सीएम फडणवीस ने 10-10 लाख रु देने का किया ऐलान

शरद पवार बोले- ये पता किया जाए हत्‍या का मास्‍टमाइंड कौन है?

एनपी नेता शरद पवार ने सरपंच की हत्या की गहन जांच की मांग की और अपराध के पीछे के मास्टरमाइंड कौन है इसे उजागर करने की मांग की। एनसीपी प्रमुख ने कहा "अब सरकार को इस केस की गहराई में जाना चाहिए। इस बात पर सवाल उठाए जाने चाहिए कि इसका मुख्य मास्टरमाइंड कौन है। हमलावर और वह किससे बात कर रहा था, इस बारे में सारी जानकारी निकाली जानी चाहिए और स्थिति को सामने लाया जाना चाहिए,"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+