महाराष्ट्र सीएम ने बीड के पूर्व सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड की जांच आईजी स्तर की SIT से कराने का किया ऐलान
देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार के ऐलान किया कि महाराष्ट्र सरकार बीड के पूर्व सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच राज्य सरकार आईजी स्तर के अधिकारी से एसआईटी के माध्यम से कराएगी। उन्होंने कहा वाल्मिक कराड सहित दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी सजा दी जाएगी।
महाराष्ट्र विधानसभा में एक चर्चा के जवाब में इस निर्णय का खुलासा किया। संतोष देशमुख की हत्या और बीड में अपराध के मुद्दे पर बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वाल्मीक कराड सहित सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू करने की घोषणा की।

बता दें सरपंच देशमुख की मौत को लेकर ये विवादअवाडा एनर्जी के गुंडों और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ। जिसके चलते देशमुख और उनके सहयोगियों की जबरन वसूली की मांग करने वाले हमलावरों की भिड़ंत हुई संघर्ष बढ़ता गया, जिसके परिणामस्वरूप टकराव को दर्शाने वाले वीडियो वायरल हो गए,और देशमुख की हत्या हो गई।
पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की गई
संतोष देशमुख के परिवार को हुए भारी नुकसान को समझते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने उन्हें 10 लाख रुपए की सरकारी सहायता देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications