Pathan: शाहरुख की 'पठान' पर महाराष्ट्र में भी मचा बवाल, BJP नेता बोले- नहीं होने देंगे रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में बायकॉट की मांग उठने लगी है। भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।
pathan movie controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, पठान फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' हाल ही में रिलीज हुआ था। रिलीज के साथ ही दीपिका का 'बेशर्म रंग' सॉन्ग विवादों में आ गया। तो वहीं, अब मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी पठान फिल्म को लेकर विवाद मचा हुआ है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेता ने पठान फिल्म का बहिष्कार करते हुए इस राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे।

Pathan में दीपिका ने भगवा रंग की पहनी बिकिनी
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पठान फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' पर आपत्ति जताई थी। क्योंकि, इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा कलर की बिकिनी पहनी है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार इसे बायकॉट करने की मांग की जा रही है। तो वहीं, अब महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकिनी पहनकर हिंदुत्व का अपमान किया है। तो वही, इस विवाद में भाजपा विधायक ने जेएनयू का एंगल भी घुसा दिया।

Pathan को रिलीज नहीं होने देंगे
बीजेपी विधायक राम कदम ने फिल्म निर्माताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर 'जेएनयू धारी' का उद्देश्य 'जनेऊ धारियों' का अपमान करना है। इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि वे राज्य में किसी भी हिंदू विरोधी फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। राम कदम ने ट्विटर पर लिखा, 'देश के कई साधु संत और महात्माओं सहित सोशल मीडिया पर भी कई हिंदू संगठन तथा करोड़ों लोग पठान फिल्म का विरोध कर रहे हैं। महाराष्ट्र में वर्तमान में हिंदुत्व विचारधारा वाली सरकार है। बेहतर होगा कि फिल्म निर्माता और निर्देशक सामने आएं और साधु-संतों द्वारा कही जा रही हैं, उस पर अपना रुख साफ करें।'

बीजेपी विधायक राम कदम ने कही ये बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी विधायक ने कहा, 'हमारा सवाल यह है कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सामने आकर गाने पर उठाई गई आपत्तियों के बारे में सफाई क्यों नहीं दे रहे हैं। इसका मतलब है कि वे जानबूझकर सस्ता प्रचार चाहते हैं जो उनकी चुप्पी का कारण है। इसके पीछे क्या कारण है?' हम किसी भी फिल्म, धारावाहिक को अनुमति नहीं देंगे जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है या हिंदुओं के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी या गाने हैं, हमारे राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Pathan के निर्माता-निर्देशक से मांगा जवाब
भाजपा विधायक ने पठान निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे साधु-संतों ने एक खास रंग पर आपत्ति जताई है, निर्माता-निर्देशक को आगे आकर इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। लेकिन स्टैंड स्पष्ट है कि हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी फिल्म या धारावाहिक को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि, अगर फिल्म में दीपिका के कपड़े और कुथ सीन्स को नहीं बदला गया तो वो प्रदेश में इस फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications