महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय! जानें किस पार्टी को मिल सकती हैं सबसे अधिक सीटें

लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक तैयार है। कांग्रेस समर्थित इस गठबंधन में करीब 29 दल एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इन दोनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठकें जारी हैं।

इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि, इंडिया गठबंधन ने महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र कांग्रेस सबसे अधिक सीटों पर लड़ने जा रही है। वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना है।

Seat sharing formula decided in INDIA alliance in Maharashtra! Entry of a new party in the alliance

सूत्रों के हावाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के बीच महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा लगभग हो गया है। वहीं प्रकाश अम्बेडकर अब महाराष्ट्र विकास अगाड़ी का हिस्सा होगे। इंडिया गठबंधन में एक नए दल की एंट्री हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को सबसे अधिक 20 लोकसभा सीटें मिली हैं। वहीं शिवसेना 18 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी। एनपीसी के खाते में 8 लोकसभा सीटें आई हैं। वहीं प्रकाश अम्बेडकर को 2 या 3 सीटें दी जा सकती हैं। इसके अलावा राजू शेट्टी को एक सीट मिली है। वह कांग्रेस के कोटे से उन्हें दी जाएगी।

सीनियर जर्नलिस्ट आदेश रावल के मुताबिक, किसी भी सीट पर अगर इन दलों के बीच सहमति नहीं बन पाती है। तो ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गें, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की बैठक होगी। उस बैठक में उस लोकसभा सीट को लेकर रास्ता निकाल लिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। माना जा रहा है कि दोनों दल 12 जनवरी तक सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को पूरा कर लेगें। बता दें कि, यूपी में समाजवादी पार्टी सबसे अधिक सीटों पर लड़ेगी। वहीं कांग्रेस यूपी में कम से कम 20 सीटों को लेने कोशिश कर रही है। हालांकि समाजावादी पार्टी इतनी सीटें देने के लिए तैयार नहीं है।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें मुख्य रूप से सपा, कांग्रेस, आरएलडी व अन्य छोटे दलों के बीच बंटवारा होना है। सूबे की 80 में से सपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पहले कह चुकी है और 15 सीटें कांग्रेस और आरएलडी के लिए छोड़ना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा 60, कांग्रेस 21, आरएलडी 8 की बात चल रही है। इसके अलावा भीम आर्मी सहित दूसरे दलों को भी गठबंधन में सीटें दी जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+