महाराष्ट्र में बेकाबू Audi ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, राज्य के BJP चीफ के बेटे के नाम रजिस्टर है लग्जरी कार

महाराष्ट्र से लग्जरी कार क्रैश का एक नया मामला सामने आया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले ने सोमवार को नागपुर में अपनी ऑडी से कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद कथित तौर पर संकेत बावनकुले मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी एक अनुसार यह घटना सोमवार को रात करीब 1 बजे नागपुर के रामदासपेठ इलाके में हुई। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, संकेत बावनकुले सहित पांच लोग धरमपेठ के एक बीयर बार से लौट रहे थे। कार में सवार दो लोगों, ड्राइवर अर्जुन हावरे और रोनित चित्तामवार को हिरासत में लिया गया, जबकि संकेत और दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

Maharashtra Audi Crash

अर्जुन हावरे और रोनित चित्तामवार को पहले तहसील पुलिस स्टेशन ले जाया गया और फिर आगे की जांच के लिए सीताबर्डी पुलिस स्टेशन स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी मेडिकल जांच की गई है, हालांकि रिपोर्ट अभी सामने नहीं आये हैं।

लापरवाही का मामला दर्ज

सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "सोनकांबले की शिकायत पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया है। मांकापुर पुल पर घटनास्थल से कथित तौर पर भागे संकेत बावनकुले और अन्य दो लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।"

ड्राइवर और अन्य यात्री की मेडिकल जांच में शराब की पहचान के लिए रक्त परीक्षण शामिल हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना के समय अर्जुन हावरे और रोनित चित्तामवार दोनों नशे में थे। सोमवार को रात 1 बजे, ऑडी सबसे पहले मामले के शिकायतकर्ता जितेंद्र सोनकांबले की कार से टकराई। इसने एक मोपेड को भी टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। यह कई और वाहनों से भी टकराई, जिसमें मानकापुर क्षेत्र के पास एक टी-पॉइंट पर एक पोलो कार भी शामिल थी।

पोलो कार के चालक ने ऑडी का पीछा किया और उसे मानकापुर पुल के पास रोक दिया। पोलो कार में सवार लोगों ने अर्जुन हावरे और रोनित चित्तामवार को भागने से भी रोका। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अर्जुन हावरे को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, "हम सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि घटनाओं की श्रृंखला का पता लगाया जा सके, जिसके बाद अन्य सभी पहलुओं पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

संकेत के नाम पर रजिस्टर्ड है ऑडी

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वीकार किया कि ऑडी उनके बेटे संकेत के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने कहा, "पुलिस को दुर्घटना की निष्पक्ष और गहन जांच करनी चाहिए। दोषी पाए जाने वालों पर आरोप लगाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। मैंने किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की है। कानून सबके लिए समान होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+