संजय राउत के मैत्री बंगले की रेकी, हेलमेट और मास्‍क में आए दो बाइकसवार, जांच में जुटी पुलिस

Sanjay Raut News: शिवसेना (यूटीबी) के राज्‍यसभा सांसद संजय राउत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्‍ट्र के भांडुप में सांसद संजय राउत के आवास के बाहर शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों को रेकी करते देखा गया। मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाए दो शख्‍स घर की जासूसी करते हुए देखा गया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत के घर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की जांच शुरू करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस सीसीटी फुटेज के जरिए रेकी करने वाले दोनों शख्‍स की तलाश में जुट चुकी है।

Sanjay Raut

बता दें संजय राउत का महाराष्‍ट्र के भांडुप में जो बंगला है उसका नाम मैत्री बंगला है। उस पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को बंगले के आसपास असामान्य व्यवहार करते देखा।उन्हें बंगले के आस-पास करीब से घूमते हुए देखकर, सुरक्षा दल ने पुलिस को तुरंत सूचित किया और पुलिस ने जानकारी हासिल करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच शुरू की।

संजय राउत के घर के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए अज्ञात शख्‍स

सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट सबूत मिला कि दोनों संदिग्धों ने बंगले के पास अपनी बाइक रोकी और फिर यू-टर्न लेकर घटनास्थल से भाग गए। संदिग्धों में से एक ने हेलमेट पहनकर अपनी पहचान छिपा रखी थी वहीं उसके साथी ने अपना चेहरा पूरी तरह से ढक रखा था।

संजय राउत के घर की क्किल की फोटो

शिवसेना यूबीटी के राज्‍यसभा सांसद संजय राउत के भाई सुनील राउत बताया कि मंबई के भांडुप में हमारा घर है। जहां पर शुक्रवार की सुबह दो बाइक सवर आए और उन्‍होंने हमारे घर की रेकी की। उन्‍होंने ये भी दावा किया कि दोनों बाइक सवारों ने अपना मुंह ढका हुआ था। जिसमेें से एक का चेहरा हेलमेट में था और दूसरे शख्‍स ने चेहरे पर मास्‍क लगा रखा था। संजय राउत के भाई ने ये भी बताया कि उन बाइक सवार शख्‍स ने हमारे घर की फोटो भी अपने मोबाइल कैमरे में क्लिक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+