महाराष्ट्र में BJP नेताओं की जन आशीर्वाद यात्रा पर सियासी घमासान, संजय राउत और हरदीप पुरी छिड़ी जुबानी जंग
नई दिल्ली, अगस्त 18। महाराष्ट्र में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि लोगों को इस बात का डर है कि कहीं जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए कोरोना की तीसरी लहर ना दस्तक दे दे। संजय राउत ने कहा है कि बीजेपी जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।
Recommended Video

वहीं संजय राउत के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है-
कृपया संजय राउत को बताएं कि मैंने इस पर संज्ञान लिया है, लेकिन हम सरकार की नीतियों को लोगों तक ले जाना बंद नहीं करते हैं। मुझे यह नहीं कहना चाहिए, लेकिन उन दृश्यों को देखें जब संबंधित नेता मास्क नहीं पहने हुए हैं, एक-दूसरे के करीब हैं और सदन के वेल में हैं।
केंद्रीय मंत्रियों ने शुरू की है जन आशीर्वाद यात्रा
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए गए महाराष्ट्र के 4 में से 3 मंत्रियों ने सोमवार से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। सोमवार को ठाणे से कपिल पाटिल, पालघर से भारती पवार और मराठवाड़ा से भगवत कराड ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। वहीं नारायण राणे 19 अगस्त से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। ठाणे में कपिल पाटिल की यात्रा सोमवार को शुरू हुई, जिसको लेकर केस हो गया है।
कपिल पाटिल की यात्रा को लेकर चार लोगों पर केस
वहीं दूसरी तरफ सोमवार को ठाणे में हुई केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर मुंबई पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इन चारों पर IPC की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इन सभी पर कोरोना प्रोटोकॉल का तोड़ने का आरोप लगा है।












Click it and Unblock the Notifications