तालिबान और अल कायदा की तर्ज पर विपक्ष को खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार: संजय राउत

राहुल गांधी के पिछले दिनों कैंबिज विवि में दिए गए बयान पर महाराष्‍ट्र नेता संजय राउत ने सहमतति जताते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई के जरिए सरकार तानाशाही कर रही देश लोकतंत्र समाप्‍त हो चुका है।

sanjayraut


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भाषण दिया। विदेश की धरती पर जाकर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के इस बयान की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और इस बयान पर जमकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं अब महाराष्‍ट्र सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी के इस बयान पर सहमति जताते हुए बड़ा बयान दिया है।

तालिबान, अल कायदा की तर्ज पर विपक्ष को खत्म करना चाहती है सरकार

सं‍जय राउत ने कहा जिस तरह तालिबान और अल कायदा अपने प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए हथियार उठाते हैं, उसी तरह सरकार अपने हितों के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्‍होंने कहा सरकार ने ईडी और सीबीआई की तरह हथियार उठा लिए हैं और उसके माध्‍यम से देश भर में लोगों को आतंकित कर रही है, यह एक तानाशाही है। इसीलिए विपक्षी पार्टी के नेताओं जिसमें उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं उन्‍होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

विरोधियों को एक होना होगा

संजय राउत ने कहा देश में सभी विपक्ष को एक साथ आना चाहिए। चाहे कांग्रेस हो, आप, नेशनल कांफ्रेंस। अखिलेश यादव सबको मिलकर लड़ना चाहिए। सरकार के खिलाफ बोलना अपराध बनता जा रहा है।बोलने वालों पर जांच एजेंसियां, ईडी सीबीआई के हमले हो रहे हैं।

देश में तानाशाही से भी भयानक माहौल

संजय राउत ने कहा देश में तानाशाही से भी भयानक माहौल है। तालिबान और अल-कायदा जैसे लोग अपने विरोधियों को नष्ट करने के लिए हथियार उठाते हैं। इस सरकार ने ईडी और सीबीआई जैसे हथियार उठा लिए हैं। इसलिए लोकतंत्र न केवल खतरे में है बल्कि खत्म हो गया है।

खेड़ में सभा में जुटी भारी भीड़

बता दें कोंकण के खेड़ में उद्धव ठाकरे की सभा में भारी भीड़ उमड़ी जिसका लेकर संजय राउत ने कहा कि शिवसैनिकों में काफी उत्साह है और लोगों का हम पर विश्वास है। संजय राउत ने कहा, 'गांव में भीड़ नहीं थी, शिवसेना का समंदर था। यहां लाखों लोग थे। कागजों पर फैसला जो भी हो, शिवसेना चुनाव आयोग की बाप नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+