संजय राउत से छिना शिवसेना के संसदीय दल के नेता का पद, अब गजानन कीर्तिकर को मिली कमान
संजय राउत को शिवसेना के संसदीय दल के नेता के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह गजानन कीर्तिकर को यह पद सौंपा गया है, जोकि एकनाथ शिंदे के विश्वासपात्र हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के मुखिया एकनाथ शिंदे ने संजय राउत को पार्टी के संसदयीय दल के नेता के पद से हटा दिया है। संजय राउत की जगह लोकसभा सांसद गजानन कीर्तिकर को इस पद पर नियुक्त किया या है। गौर करने वाली बात है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे के खेमे को सौंप दिया है। जिसके बाद से ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि संजय राउत की संसदीय दल के नेता के पद से छुट्टी हो सकती है। लोकसभा सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर जानकारी दी है।
बता दें कि शिवसेना के कुल 18 लोकसभा सांसद हैं, जिसमे से चार सांसद उद्धव ठाकरे के विश्वसनीय हैं, जिन्हें शिंदे खेमे की शिवसेना से अहम पदों से हटा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि एकनाथ शिंदे ने पिछले साल शिवसेना में दो फाड़ कर दी थी, उन्होंने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पार्टी की मूल विचारधारा से समझौता करते हुए कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन किया और प्रदेश में सरकार का गठन किया। पिछले महीने चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को ही असल शिवसेना का दर्जा दिया और एकनाथ शिंदे के खेमे को ही पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह सौंप दिया। शिवसेना के राज्यसभा में तीन सदस्य हैं, जोकि संजय राउत, अनिल देसाई, प्रियंका चतुर्वेदी हैं। ये सभी उद्धव ठाकरे के विश्वासपात्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications