नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, चुनाव हारने पर होता केंद्र की एजेंसियों का गलत इस्तेमाल
मुंबई, 25 फरवरी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बाद जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है उसपर शिवसेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बहुत ही घटिया राजनीति है, आप जब चुनाव हारते हैं तो आप केंद्रीय एजेंसी और गवर्नर हाउस का देश में गलत इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह की हरकत पश्चिम बंगाल में की गई थी, आखिर यह किस तरह का लोकतंत्र है जो हमारे देश में चलाया जा रहा है। संजय राउत ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कहा कि यह बहुत ही गलत राजनीतिक है जो इस देश में चल रही है। हमे मिलकर इसके खिलाफ लड़ना होगा।

बता दें कि ईडी ने नवाब मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी गिरफ्तरी के खिलाफ कांग्रेस, एनसीपी और कांग्रेस प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि नवाब मलिक ने कुर्ला लैंड डील में जांच एजेंसी का सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही ईडी इस मामले में नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक को भी पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक नवाब मलिक पर आरोप है कि उन्होंने अंडरवर्लड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से कुर्ला स्थित गोवा वाले कंपाउंड की 3 एकड़ की जमीन को खरीदा था। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 लाख रुपए दिए थे, जिसकी मौजूदा कीमत तकरीबन 300 करोड़ रुपए है। इन सब के बीच आज आयकर विभाग की टीम ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है।












Click it and Unblock the Notifications